दो आवासीय योजना लॉन्च करेगा जेडीए, रिवाइज नक्शा किया पेश

एक योजना का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा है

दो आवासीय योजना लॉन्च करेगा जेडीए, रिवाइज नक्शा किया पेश

ऐसे में पूर्व में रजिस्टर्ड योजना के नामकरण में बदलाव करते हुए रेरा में फिर से संशोधन कराया गया है।

जयपुर। भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ पर जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर में कालवाड़ रोड पर दो आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा। इन योजनाओं का जेडीए ने रेरा में रजिस्ट्रेशन करवाया है। रजिस्ट्रेशन के साथ ही जेडीए ने योजनाओं का रिवाइज नक्शा भी पेश किया है, जिसमें योजना के अंदर से गुजर रही सीवर लाइन के दोनों तरफ सेफ्टी कॉरिडोर छोड़ते हुए प्लॉटों की साइज में संशोधन किया गया है।

जानकारी के अनुसार जेडीए ने एक योजना का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा है, क्योंकि अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के उपलक्ष में यह योजना लॉन्च की जा रही है। ऐसे में पूर्व में रजिस्टर्ड योजना के नामकरण में बदलाव करते हुए रेरा में फिर से संशोधन कराया गया है। इसके साथ ही एक अन्य आवासीय योजना में पूर्व में प्रस्तावित नक्शे में संशोधन के बाद नया नक्शा पेश किया गया है, इसमें बताया गया है, की योजना के लिए प्रस्तावित भूखंडों के बीच से एक सीवर लाइन गुजर रही है, ऐसे में फिर से संशोधन करते हुए योजना के भूखंडों का रिवाइज नक्शा पेश किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं