जेडीसी ने किया दौरा, अधिकारियों से जानी प्रगति : सिविल लाइंस आरओबी प्रोजेक्ट में आ रही बाधाओं को किया जाए दूर

आमजन के हित में निर्णय जेडीए के पक्ष में आ सके

जेडीसी ने किया दौरा, अधिकारियों से जानी प्रगति : सिविल लाइंस आरओबी प्रोजेक्ट में आ रही बाधाओं को किया जाए दूर

शहर में चल रहे प्रमुख विकास कायार्ें को गति देने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने सिविल लाइंस आरओबी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट्स में आ रही व्यावहारिक और कानूनी अड़चनों को जल्द से जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

जयपुर। शहर में चल रहे प्रमुख विकास कायार्ें को गति देने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बुधवार को सिविल लाइंस आरओबी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट्स में आ रही व्यावहारिक और कानूनी अड़चनों को जल्द से जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। सिविल लाइंस आरओबी के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेडीसी को अवगत कराया कि सिविल लाइंस की ओर सर्विस रोड के निर्माण के लिए भूमि ली जानी है, लेकिन इसमें कुछ कानूनी अड़चनें सामने आ रही हैं।

इस पर जेडीए आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऑडिटर जनरल से न्यायालय में विचाराधीन या लंबित प्रकरणों के क्रम में समस्त तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर राय लेते हुए न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जाए जिससे आमजन के हित में निर्णय जेडीए के पक्ष में आ सके। इसके बाद महाजन ने सहकार मार्ग का दौरा किया। यहां इमली फाटक पर ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से लगने वाले भारी यातायात दबाव और वाहन चालकों को होने वाली परेशानी का जायजा लिया। जेडीसी ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए निदेशक अभियांत्रिकी प्रथम को निर्देश दिए कि समस्या के निस्तारण के लिए वह तकनीकी विशेषज्ञों की राय लें। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट्स के सुझावों के आधार पर एक ऐसा प्लान तैयार किया जाए जिससे यहां यातायात का दबाव कम हो और आमजन को राहत मिले।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा। 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी...
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण