जेकेके की पहल : कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां अब मोबाइल पर प्राप्त करें

क्यूआर कोड स्कैन कर जानकारियों की साझेदारी संभव

जेकेके की पहल : कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां अब मोबाइल पर प्राप्त करें
अपील है कि सभी केन्द्र की इस पहल से जुड़े जिससे समय पर सटीक जानकारी प्राप्त हो सके।

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की ओर से आमजन के जुड़ाव को लेकर अहम कदम उठाया गया है। केन्द्र परिसर में क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिसे स्कैन कर कला प्रेमी केन्द्र के कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे।  केन्द्र की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर कार्यक्रम से संबंधित जानकारियां आमजन के लिए साझा की जाती हैं। इसी के साथ केन्द्र में चल रही गतिविधियों का अपडेट, केन्द्र की विशेषताएं, सौंदर्य व रोचक फैक्ट्स, कला एवं संस्कृति की जानकारी बताने के लिए स्पेशल कैंपेंस भी इन प्लेटफॉर्म्स पर चलाए जाते हैं। 

देख सकेंगे वीडियो 
यूट्यूब पर केन्द्र के कार्यक्रमों के वीडियो देखे जा सकते हैं। क्यूआर कोड स्कैन करने पर सभी प्लेटफॉर्म्स के पेज लिंक एक साथ दिखते हैं। अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पर जाकर यूजर उन्हें लाइक, फॉलो और सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

डोम एरिया में लगाए
केन्द्र की अतिरिक्त महानिदेशक अलका मीणा ने बताया केन्द्र में रंगमंच, दृश्य कला, साहित्य और संगीत से जुड़े कार्यक्रम होते हैं। डोम एरिया में क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इन्हें स्कैन कर आमजन जेकेके के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स से सीधे जुड़ सकेंगे। यहां कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा की जाती है। लोग अपनी रुचि के अनुसार कार्यक्रम में आने की योजना बना सकते हैं। अपील है कि सभी केन्द्र की इस पहल से जुड़े जिससे समय पर सटीक जानकारी प्राप्त हो सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों...
पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा