करवा चौथ : महिलाएं करेंगी व्रत, बाजारों में छाई रही रौनक

ब्यूटी पार्लर में रही महिलाओं की भीड़ 

करवा चौथ : महिलाएं करेंगी व्रत, बाजारों में छाई रही रौनक
अखंड सौभाग्य, दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और सुख-समृद्धि की कामना का पर्व करवा चौथ गुरुवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी।

जयपुर। अखंड सौभाग्य, दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और सुख-समृद्धि की कामना का पर्व करवा चौथ गुरुवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी और रात में चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य अर्पित करने के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत खोलेंगी। पर्व को लेकर बुधवार के बाजारों में रौनक छाई रही। महिलाएं व्रत और पूजन की तैयारियों में जुटी रही। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस बार करवा चौथ पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रोहिणी नक्षत्र के साथ रहेंगे।

विधि-विधान से करें पूजन :

करवा चौथ पर महिलाएं सुबह स्रान के बाद व्रत का संकल्प लेंगी। इसके बाद दिनभर व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। शाम को पूजा स्थल पर चौकी सजाकर मां पार्वती, भगवान शिव, गणेशजी और चौथ माता की स्थापना करें। पूजा के लिए रोली, अक्षत, पुष्प, दीपक, मिठाई और सुहाग सामग्री तैयार रखें।

महिलाओं ने की पूजन, शृंगार सामग्री की खरीदारी :

Read More युवक को अगवा कर एक लाख रुपए लूटे : 4 बदमाशों ने मारपीट कर गाड़ी में डाला, लूटपाट के बाद सड़क किनारे फेंककर भागे

करवा चौथ को लेकर राजधानी के बाजारों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बाजारों में सजी दुकानों पर मिट्टी के करवे, छलनी, पूजा की थाली, दीपक, रोली, अक्षत, शक्कर के करवे और सुहाग सामग्री की खरीदारी हुई। बाजारों में खरीदारी का सिलसिला तेज होने से दुकानदारों और कारोबारियों में भी उत्साह दिखा।

Read More राजस्थान में सितंबर में 11,739 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, छह माह में 31,892 आवेदन मंजूर

ब्यूटी पार्लर में रही महिलाओं की भीड़ :

Read More राजस्थान पंचायत चुनाव का दूसरा चरण : गांवों की सरकार चुनने निकले मतदाता, 5 समितियों में मतदान से तय होगी सियासी तस्वीर

करवा चौथ पर सोलह शृंगार का विशेष महत्व  है। बुधवार को महिलाएं सजने-संवरने में व्यस्त रही। ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने फेशियल, आइब्रो, ब्लीच, वैक्सिंग, थ्रेडिंग हेड वाशए ब्लो ड्राईए मसाजए पेडिक्योर और मेनिक्योर करवा कर रूप निखारा।

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु रंधावा के नए गाने ‘सो व्हाट’ में दिखा पंजाबी स्वैग, अंजिनी धवन के साथ जमी जोड़ी गुरु रंधावा के नए गाने ‘सो व्हाट’ में दिखा पंजाबी स्वैग, अंजिनी धवन के साथ जमी जोड़ी
लोकप्रिय गायक गुरु रंधावा अपना नया पंजाबी गाना 'सो व्हाट’ लेकर आए हैं। सारेगामा के माध्यम से सभी प्रमुख संगीत...
आतंकवाद से निपटने का अनुभव आसियान देशों से साझा करेगा भारत, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई जमीनी रणनीति: राजनाथ
हाईकोर्ट ने नाबालिग से गैंगरेप के 4 मुल्जिमों की उम्रकैद की सजा रद्द की, जानें पूरा मामला 
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण पत्र से शिक्षक भर्ती में चयन का खेल, पीटीआई समेत चार ने किया समर्पण
टी-20 रैंकिंग में फिर नंबर 1 बने अभिषेक शर्मा , साहिबजादा फरहान दूसरे और ईशान किशन तीसरे स्थान पर पहुंचे
एक तरफ तूफान, दूसरी तरफ किलकारियां: ओडिशा में 900 से ज्यादा बच्चों का जन्म, किसी का नाम अर्नब तो किसी का रखा तूफान
दिल्ली SIR पर निर्वाचन आयोग से पूछे कड़े सवाल, वोटर लिस्ट में छूटे लोगों से फार्म-6 क्यों भरवाया जा रहा: SC