किन्नर महासम्मेलन बना समरसता की मिसाल : विधायक टाकडा ने भरा भात ; भेंट किए 14 लाख रुपए नकद, सोने का हार और अन्य उपहार

पूरे देश से किन्नर समाज के लोग महासम्मेलन में शामिल

किन्नर महासम्मेलन बना समरसता की मिसाल : विधायक टाकडा ने भरा भात ; भेंट किए 14 लाख रुपए नकद, सोने का हार और अन्य उपहार

शहर के तेजमहल पैलेस में बुधवार को अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन में भात की रस्म मेंं विधायक भागचंद टाकड़ा ने गाजे.बाजे के साथ सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। बालाजी मंदिर से ऊंट गाड़ी और अन्य वाहनों में काफि ले के साथ पहुंचे विधायक ने सम्मेलन के सातवें दिन मुस्कान किन्नर को बहन के रूप में 14 लाख रुपए नकट और एक सोने का हार का उपहार भेंट किया।

बांदीकुई। शहर के तेजमहल पैलेस में बुधवार को अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन में भात की रस्म मेंं विधायक भागचंद टाकड़ा ने गाजे.बाजे के साथ सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। बालाजी मंदिर से ऊंट गाड़ी और अन्य वाहनों में काफि ले के साथ पहुंचे विधायक ने सम्मेलन के सातवें दिन मुस्कान किन्नर को बहन के रूप में 14 लाख रुपए नकट और एक सोने का हार का उपहार भेंट किया। इसके अलावा उन्होंने देशभर से आए किन्नरों को पोशाक और अन्य सामग्री अपने हाथों से वितरित की। कार्यक्रम में  हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई समेत सभी जाति, धर्म के लोग शामिल हुए, वहीं सैकड़ों महिलाएं और पुरुष बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए करीब 3 किलोमीटर लंबी भात यात्रा में सम्मिलित हुए।

मार्ग में उमड़ी जनसैलाब को नियंत्रित करने में पुलिस और सम्मेलन के गाडोंर् को लगभग एक घंटे मशक्कत करनी पड़ी। विधायक भागचंद सैनी टाकड़ा ने कहा कि मुस्कान किन्नर उनके लिए बहन के समान है और यह परंपरा वषोंर् पुरानी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जात.पात और धर्म की सीमाओं को पार कर सभी के लिए सामाजिक समरसता का संदेश है। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन 22 जनवरी से चल रहा है और आज इसका सातवां दिन था। पूरे देश से किन्नर समाज के लोग महासम्मेलन में शामिल हुए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ