तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
यात्रियों को भी कुछ समय तक विमान में इंतजार करना पड़ा
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को तेज बारिश के चलते कुछ समय के लिए हवाई यातायात प्रभावित हुआ। बारिश के कारण दो फ्लाइट्स की जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो सकी। दोनों फ्लाइट्स को एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से कुछ देर के लिए हवा में ही होल्ड पर रखा गया। जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की गुवाहाटी से जयपुर आने वाली फ्लाइट और इंडिगो की नोएडा से जयपुर आने वाली फ्लाइट एयरपोर्ट के आसपास खराब मौसम के चलते लैंड नहीं कर सकीं। दोनों फ्लाइट्स करीब 20 मिनट तक होल्ड पर रहीं। इस दौरान यात्रियों को भी कुछ समय तक विमान में इंतजार करना पड़ा।
बाद में जयपुर एयरपोर्ट के आसपास मौसम में सुधार हुआ और बारिश का असर कम हुआ। इसके बाद दोनों फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति दी गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की गुवाहाटी-जयपुर और इंडिगो की नोएडा-जयपुर फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की। दोनों विमान 20 मिनट से अधिक समय तक होल्ड पर रहे। मौसम साफ होने के बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन सामान्य हो गया।

Comment List