ठाकुरजी के खेली लट्ठमार होली
गोविंददेवजी मंदिर में फागोत्सव में बरसाना की लट्ठमार होली खेली गई।
सत्संग भवन में बरसाना की लट्ठमार होली विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।
जयपुर। गोविंददेवजी मंदिर में फागोत्सव में रविवार को बरसाना की लट्ठमार होली खेली गई। सत्संग भवन में बरसाना की लट्ठमार होली विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। बरसाने की छोरी है, नंद गांव को छोरा है, आ जइयो श्याम बरसाने गांव जैसी होली की प्रस्तुति पर करीब दो दर्जन कलाकारों ने लट्ठमार होली खेली। उत्सव की शुरुआत जगदीश शर्मा ने गणेश वंदना के साथ की। संजय रायजादा व मंजू शर्मा ने श्रंग बरसे गुलाबी दोय नैना में होली की धमाल पेश की। अंजू माथुर ने पगलियारी पायल बाजै, हाथारो चुड़लो बाजै पर होली की प्रस्तुति दी। इस बीच समंदर खा का भी गायन हुआ। सुनीता, श्वेता, कीर्ति, समृद्धि, राजश्री, ख्वाहिश, अधि, माधव व राघव ने नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रेरणा साहनी ने कत्थक नृत्य पेश किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List