राज्य कार्मिकों के लीव एन्केशमेंट बिल अब IFMS 3.0 पर बनाए जाएंगे, प्रक्रिया में किया बदलाव 

आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए 

राज्य कार्मिकों के लीव एन्केशमेंट बिल अब IFMS 3.0 पर बनाए जाएंगे, प्रक्रिया में किया बदलाव 
राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के लिए देय लीव एन्केशमेंट (LE) और एरियर बिल बनाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है।

जयपुर। राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के लिए देय लीव एन्केशमेंट (LE) और एरियर बिल बनाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब यह प्रक्रिया IFMS 3.0 प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। यह सुविधा 20 जून 2025 से प्रभावी होगी।

वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि 20 जून 2025 के बाद पे-मैनेजर प्लेटफॉर्म पर LE और एरियर बिल बनाने की सुविधा समाप्त कर दी जाएगी। अब सभी संबंधित बिल IFMS 3.0 पर ही तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही, IFMS 3.0 पर पहले से ही निम्नलिखित बिल बनाने की सुविधा उपलब्ध है।

वेतन एरियर बिल
डीए एरियर बिल
हाफ पे/पार्टियल पे बिल
चाइल्ड केयर लीव के साथ वेतन बिल
सरेंडर/सरेंडर एरियर बिल

यह बदलाव कार्मिकों को सुगम और आधुनिक प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागाध्यक्षों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं

 

Read More ‘सुजस’ क्विज के विजेताओं का सम्मान, युवाओं में बढ़ रही जागरूकता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस