जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त : बारिश से जगह-जगह जाम, सड़कें धंसी और जलभराव से आमजन बेहाल

सड़क पर डिवाइडर की रैलिंग तक पानी भरा

जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त : बारिश से जगह-जगह जाम, सड़कें धंसी और जलभराव से आमजन बेहाल
बारिश के चलते चौमू पुलिया के पास अंबाबाड़ी शॉपिंग सेंटर के पास करीब पन्द्रह फीट लंबा एवं छह से सात फीट गहरा गड्डा हो गया।

जयपुर। राजधानी जयपुर में मंगलवार को हुई भारी बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। शहर में शाम को हुई झमाझम बारिश के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई मुख्य मार्गाें पर पानी भरने से जगह-जगह यातायात जाम लगा रहा जिससे वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा। कई जगहों पर सड़कों के धंसने और गड्डे बनने से लोगों को यातायात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते अजमेर रोड 200 फीट बाईपास पर सड़क पर डिवाइडर की रैलिंग तक पानी भर गया।

इसके साथ ही शहर के ट्रांसपोर्ट नगर, कलेक्ट्रेट सर्किल, मुख्य सचिव निवास के सामने, जेके लॉन अस्पताल के सामने, जवाहर सर्किल, टोंक रोड, वैशाली नगर, सिविल लाइंस, सांगानेर, मानसरोवर, विद्याधर नगर, सीकर रोड, अजमेर रोड और झोटवाड़ा क्षेत्रों में पानी भरने से यातायात जाम हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों का जाम में फंसा रहना पड़ा। सड़कों के लबालब होने दुपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी उठनी पड़ी, वहीं चौपहिया वाहन भी पानी में फंस गए। इसके साथ ही जवाहर नगर कच्ची बस्ती, मदरामपुरा कच्ची बस्ती, गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती, एमआई रोड सहित मालवीय नगर एवं लालकोठी अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बंद किया गया। 

धंसी सड़क और दीवार ढही
बारिश के चलते चौमू पुलिया के पास अंबाबाड़ी शॉपिंग सेंटर के पास करीब पन्द्रह फीट लंबा एवं छह से सात फीट गहरा गड्डा हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर बैरिकेटिंग कर यातायात को रोका गया। इसी प्रकार आर्मी एरिया में दीवार ढह गई और उसमें ट्रैफिक लाइट का पोल भी गिर गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प  पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
जयपुर के शिवाजी नगर स्थित धाभाई गौशाला में मानव समाज सेवा संस्थान और राज आंगन फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण अभियान का...
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : फ्रांस से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर, नियंत्रण से बाहर हवाएं