फिल्म पॉलिसी की तरह रेस्पॉन्सिबल पर्यटन नीति बनाने की संभावना पर किया जा रहा काम : दिया कुमारी

कार्यक्रम में पर्यटन आयुक्त रूक्मणि रियार भी मौजूद रहीं

फिल्म पॉलिसी की तरह रेस्पॉन्सिबल पर्यटन नीति बनाने की संभावना पर किया जा रहा काम : दिया कुमारी
इस अवसर पर पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश की अमूर्त धरोहरों को सहेजने की दिशा में अहम कदम है।

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि राजस्थान में पर्यटन विभाग की ओर से राज्य पर्यटन पुरस्कार शुरू किए जाएंगे जिसमें पर्यटन के क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में टूरिज्म पॉलिसी, टूरिज्म यूनिट पॉलिसी, फिल्म पॉलिसी की तरह रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म पॉलिसी बनाने की सम्भावना पर काम किया जाएगा। उन्होंने पर्यटन विभाग के सहयोग से शुक्रवार को जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में आउटलुक भारतीय जिम्मेदार पर्यटन राज्य पुरस्कार राजस्थान 2025 के तीसरे संस्करण के आयोजन के अवसर यह बात की।

दिया कुमारी ने कहा कि 2024 में राजस्थान में 23 करोड़ से ज्यादा घरेलू और 21 लाख विदेशी पर्यटकों का राजस्थान आगमन हुआ जिससे राजस्थान घरेलू और अन्तरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या के हिसाब से भारत में पांचवां सबसे अधिक पर्यटकों द्वारा भ्रमण किया जाने वाला राज्य बन गया है। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश की अमूर्त धरोहरों को सहेजने की दिशा में अहम कदम है। कार्यक्रम में पर्यटन आयुक्त रूक्मणि रियार भी मौजूद रहीं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प
प्रतिवर्ष 28 जुलाई को जैव विविधता के संरक्षण, विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग सुनिश्चित किए जाने, पर्यावरण संतुलन को...
असम सरकार का बड़ा फैसला : NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मामले होंगे वापस, गिरफ्तार 13 लोगों की रिहाई की प्रक्रिया तेज
एटीएफ महंगा पड़ने से जयपुर-सूरत उड़ान पर असर, इंडिगो ने सप्ताह में दो दिन बंद किया संचालन
आरटीओ-डीटीओ में पेन डाउन हड़ताल पर मंथन, परिवहन निरीक्षकों के समर्थन में अधिकारी भी आ सकते हैं आंदोलन में
जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध