अवैध बसों का डेरा, रोडवेज को हो रहा है राजस्व का नुकसान

यह क्षेत्र नो पार्किंग जोन घोषित है

अवैध बसों का डेरा, रोडवेज को हो रहा है राजस्व का नुकसान
विभाग इन बसों पर नाम मात्र की कार्रवाई करता है। अधिक अवैध बसें दिल्ली रूट पर चलती है।

जयपुर। सिंधीकैंप बस स्टैंड पर अवैध बसों का डेरा लगा रहता है। इस कारण लोगों को परेशानी के साथ रोडवेज प्रशासन को हर महीने लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। यह क्षेत्र नो पार्किंग जोन घोषित है। इसके बावजूद बसों का संचालन हो रहा है। परिवहन विभाग इन बसों पर नाम मात्र की कार्रवाई करता है। अधिक अवैध बसें दिल्ली रूट पर चलती है। इसकी डिपो मैनेजरों ने सूची बनाकर मुख्यालय को भी भेजी है। तत्कालीन कलेक्टर राजेश्वर सिंह ने 2006 मेंराजस्थान मोटर व्हीकल नियम के तहत जयपुर शहर में चांदपोल से रेलवे स्टेशन, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा से वनस्थली मार्ग को भारी वाहनों के लिए नो पार्किंग जोन घोषित किया था। इसी आदेश में चांदपोल से रेलवे स्टेशन के बीच मिनी बस (सिटी बस) व रोडवेज बसों के लिए सिंधीकैंप, पोलो विक्ट्री व खासा कोठी तथा गवर्नमेंट हॉस्टल से चांदपोल के बीच वनस्थली मार्ग तिराहा व सिटी सेंटर को बस स्टैंड घोषित किया था।

नहीं निकल सकती रोडवेज की बस 
सिंधीकैंप बस स्टैंड के बाहर निजी व लोक परिवहन सेवा की बसें यहां-वहां रहती हैं। इन निजी बसों के कारण रोडवेज को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। रोडवेज प्रशासन को अधिक राजस्व दिल्ली रोड पर चलने वाली बसों से ही मिलता है।

सिंधीकैंप पर संचालित निजी बसों से रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इन पर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। 
- नथमल डिडेल, एमडी रोडवेज

Tags: loss

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्डस्किल्स' प्रतियोगिता के भारतीय दल से संवाद करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व...
पोस्टरों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद
सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी
14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र