मदन राठौड़ की केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया, कहा- विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट

आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी और संतुलित विकास की नींव

मदन राठौड़ की केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया, कहा- विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने का ठोस और दूरदर्शी रोडमैप है।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने का ठोस और दूरदर्शी रोडमैप है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर, सशक्त और वैश्विक नेतृत्वकर्ता भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

मदन राठौड़ ने कहा कि बजट में लोक-लुभावन घोषणाओं के बजाय राष्ट्र निर्माण की मूल भावना को प्राथमिकता दी गई है। आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विस्तार, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण समृद्धि को समग्र दृष्टिकोण के साथ जोड़ा गया है, जिससे वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी और संतुलित विकास की नींव रखी गई है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध, सप्लाई चेन संकट, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच मोदी सरकार ने संयम और आत्मविश्वास के साथ ऐसा बजट प्रस्तुत किया है, जो आर्थिक स्थिरता बनाए रखते हुए तेज़ विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। यह बजट इस बात का प्रमाण है कि भारत संकटों के दौर में भी अवसरों का निर्माण करने में सक्षम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बजट में युवा, महिलाएं, किसान, एमएसएमई, स्टार्टअप, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और नवाचार जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों को केंद्र में रखा गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर मिशन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे आधुनिक क्षेत्रों को बढ़ावा देने वाले प्रावधान भारत को तकनीकी महाशक्ति बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत @2047 के साथ-साथ विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान करता है।

Read More संविधान निर्माण में डॉ. अम्बेडकर की भूमिका है अतुल्य : वासुदेव देवनानी

राठौड़ ने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण, हाई-स्पीड और फ्रेट कॉरिडोर के विस्तार से कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक निवेश को गति मिलेगी। एमएसएमई को सशक्त बनाने की योजनाएँ और टियर-2 व टियर-3 शहरों में उद्योगों को प्रोत्साहन राजस्थान जैसे राज्यों के लिए नए अवसर लेकर आएगा।

Read More 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन : अपराध नियंत्रण पर दिया जोर, कहा- पिछले दो वर्षों में अपराधों में 18.77 प्रतिशत की आई कमी

उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रत्येक जिले में महिला और बालिका छात्रावासों का निर्माण बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा। युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और तकनीकी प्रशिक्षण पर विशेष जोर उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। वहीं कृषि और ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, पशुपालन और किसानों की आय बढ़ाने से जुड़ी योजनाएँ गांवों में समृद्धि का नया अध्याय लिखेंगी।

Read More प्रदेश में गर्मी के तेवर दिनों दिन तीखे : अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी

मदन राठौड़ ने कहा कि इस बजट के माध्यम से मोदी सरकार ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि सुशासन, नवाचार और समावेशी विकास ही देश की प्रगति का मूल मंत्र है। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की जनता के हित में इस बजट के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी, ताकि इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास