गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजनी कुमार गोस्वामी का निधन, धर्म जगत और श्रद्धालुओं में शोक की लहर

मंदिर परिसर में पसरा सन्नाटा

गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजनी कुमार गोस्वामी का निधन, धर्म जगत और श्रद्धालुओं में शोक की लहर
जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर के प्रधान महंत अंजन कुमार गोस्वामी का रविवार को निधन हो गया। मंदिर की धार्मिक परंपराओं, सेवा पूजा और विकास कार्यों में उनका अमूल्य योगदान रहा। उनके देवलोकगमन से संत समाज और श्रद्धालुओं में गहरा शोक छा गया तथा विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजनी कुमार गोस्वामी का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से धार्मिक जगत और श्रद्धालुओं में शोक की लहर छा गई। महंत गोस्वामी का गोविंद देवजी मंदिर की धार्मिक परंपराओं, पूजा-अर्चना और सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन को मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

उनके निधन पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराज की अंतिम यात्रा (बैकुंठी यात्रा) आज शाम 4:30 बजे सुभाष चौक, अशोक स्थित पानों के दरीबे की हवेली से रवाना होकर जलमहल के सामने स्थित समाज बाड़ी पहुंचेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्लोरी ग्रुप की हेलोवीन नाइट में दिखे डरावने और आकर्षक अंदाज, 100 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा ग्लोरी ग्रुप की हेलोवीन नाइट में दिखे डरावने और आकर्षक अंदाज, 100 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा
वर्ल्ड हैलोवीन डे के अवसर पर जयपुर के अजमेर रोड स्थित नाइट क्लब 'डी-सूरा' में ग्लोरी ग्रुप द्वारा भव्य हैलोवीन...
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 97वां संस्करण आयोजित, 1000 लोगों ने लगाई सेहत की राइड
एक मंच पर इंडिया गठबंधन के दिग्गज: भाजपा पर बरसे, राहुल से ममता- अखिलेश से तेजस्वी तक ने खोला मौर्चा; जेल जाएंगे ज्ञानेश कुमार
लोकतंत्र की हल्दीघाटी बना रामलीला मैदान, अखिलेश ने भाजपा को दी विदाई की चेतावनी
स्वच्छ हवा और हरित भविष्य का संदेश लेकर जयपुर में निकली साइक्लोथॉन, मुख्य सचिव ने दिखाई हरी झंडी
आकार लेने लगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, बी-28 के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार; रेल मंत्री ने बेंगलुरु की आदित्य निर्माण इकाई में लिया जायजा
ISRO को बड़ी सफलता, नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की पहली कक्षा उन्नयन प्रक्रिया पूरी