विधायकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : किलर गैंग का सरगना मुज्जमिल गिरफ्तार, एक देसी कट्टा बरामद 

शहर में किलर गैंग की दहशत पर बड़ा ब्रेक लगा

विधायकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : किलर गैंग का सरगना मुज्जमिल गिरफ्तार, एक देसी कट्टा बरामद 
सीएसटी आयुक्तालय की सूचना पर विधायकपुरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो गंभीर मामलों में करीब 9 माह से फरार चल रहे कुख्यात गैंग लीडर मुज्जमिल को हरियाणा से दस्तयाब कर लिया

जयपुर। सीएसटी आयुक्तालय की सूचना पर विधायकपुरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो गंभीर मामलों में करीब 9 माह से फरार चल रहे कुख्यात गैंग लीडर मुज्जमिल को हरियाणा से दस्तयाब कर लिया। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में नया मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि मुज्जमिल ने करीब एक दर्जन बदमाशों को साथ लेकर किलर गैंग बनाई थी, जो जयपुर शहर में खुलेआम गुंडागर्दी और अवैध वसूली करता था। जुलाई 2024 में इस गैंग ने फतेह सिंह मार्केट स्थित होटल होली डे होम पर हमला कर भारी तोड़फोड़ और 1.5 लाख रुपए की नकदी लूट ली थी। वहीं सितंबर 2024 में एमआई रोड पर गैंगवार के दौरान एक कार में आग लगा दी गई और जानलेवा हमला हुआ।

दोनों मामलों में विधायकपुरी थाना पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुज्जमिल की तलाश के लिए DST साउथ, CST जयपुर और विशेष पुलिस टीम गठित कर राजस्थान, उत्तरप्रदेश और हरियाणा में दबिश दी गई। CST के महेन्द्र व अजय को आरोपी के हरियाणा से जयपुर लौटने की पुख्ता सूचना मिली। इस पर थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में टीम ने 15 जून 2025 को जाल बिछाकर मुज्जमिल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के साथ ही शहर में किलर गैंग की दहशत पर बड़ा ब्रेक लगा है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तमिलनाडु में 'मुफ़्त नाश्ता योजना' का विस्तार : CM विजय ने खुद परोसा बच्चों को नाश्ता, योजना का मकसद- बच्चे भूखे न रहें और अपनी पढ़ाई पर दे सकें ध्यान तमिलनाडु में 'मुफ़्त नाश्ता योजना' का विस्तार : CM विजय ने खुद परोसा बच्चों को नाश्ता, योजना का मकसद- बच्चे भूखे न रहें और अपनी पढ़ाई पर दे सकें ध्यान
मुख्यमंत्री विजय ने कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए ‘पेरुंथलैवर कामराजर मुफ्त नाश्ता योजना’ का विस्तार शुरू...
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत
सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सरकार ने जारी किया नया नियम
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तानी प्रभारी राजदूत को तलब: हवाई हमलों पर जताया विरोध, 3 स्थानिय नागरिकों की मौत
एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कमाल, 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश