पोस्टरों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश
जयपुर। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (DMHP), जयपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को साइकियाट्रिक सेंटर, जयपुर में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. गजानंद वर्मा के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य आमजन में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने तथा जरूरत पड़ने पर समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डॉ. दीपांशी ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार श्रेणी में डॉ. ममता दुलार एवं डॉ. रिछपाल सिंह, डॉ. शैफाली एवं डॉ. ईशान तथा सुश्री चेतना चौहान को सम्मानित किया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार श्रेणी में डॉ. पूजा भगोरा, डॉ. सपना, डॉ. मिलनप्रताप सिंह एवं डॉ. कशिश मित्तल को स्थान मिला।

Comment List