पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-2 : नाबालिग का अपहरण-दुष्कर्म के आरोपियों को सजा

बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया

पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-2 : नाबालिग का अपहरण-दुष्कर्म के आरोपियों को सजा

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पीडिता के पिता ने 4 अप्रेल, 2019 को आमेर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जयपुर। पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-2, महानगर द्वितीय ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी सतपाल सिंह और अपराध में सहयोगी रहे बंटी कुमार को दस-दस साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने अपहरण में शामिल रिजवान व मुकेश को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपियों को अर्थदंड से भी दंडित किया है। पीठासीन अधिकारी विकास कुमार खंडेलवाल ने फैसले में कहा कि साक्ष्यों से साबित है कि अभियुक्त सतपाल सिंह ने सह अभियुक्तों रिजवान व मुकेश के साथ मिलकर नाबालिग पीड़िता का अपहरण किया। वहीं सतपाल ने उसके साथ  ज्यादती की। इस घृणित अपराध में आरोपी बंटी ने सहयोग किया और उसे दुष्कर्म के लिए कमरा मुहैया कराया। ऐसा घृणित कृत्य करने वाले अभियुक्तों के प्रति कोई नरमी नहीं बरत सकते। 

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पीडिता के पिता ने 4 अप्रेल, 2019 को आमेर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि 3 अप्रेल की रात 9 बजे से उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब हो गई। आशंका है कि सतपाल उसकी नाबालिग बेटी बहला-फुसलाकर ले गया। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत को बताया कि रात को घर के बाहर घूमने के दौरान मुकेश व रिजवान उसके मुहं पर कपड़ा डालकर आमेर ले गए। उन्होंने उसे सतपाल के सुपुर्द कर दिया। सतपाल उसे सिंधी कैंप से बीकानेर ले गया। इस दौरान सतपाल ने उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बीकानेर में सतपाल ने उसे खुद के मामा व बंटी के घर पर रखा। वहां पर उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई और बेहोशी की हालत में सतपाल ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद में उसे सतपाल के जीजा व भाई थाने पर ले गए, जहां से पुलिस लेकर जयपुर आई।  

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान