महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस का धरना : अंदर प्रवेश रोकने पर विधायक रफीक खान भड़के, भाजपा नेताओं के प्रवेश पर उठाए सवाल

बोले- अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा में उठाएंगे मामला

महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस का धरना : अंदर प्रवेश रोकने पर विधायक रफीक खान भड़के, भाजपा नेताओं के प्रवेश पर उठाए सवाल
नगर निगम महापौर चुनाव के मतदान के दौरान कांग्रेस विधायक और पार्षद मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे। विधायक रफीक खान ने आरोप लगाया कि उन्हें मतदान स्थल में प्रवेश नहीं दिया, भाजपा नेताओं को अंदर जाने दिया गया।

जयपुर। नगर निगम जयपुर के महापौर चुनाव के मतदान के बीच कांग्रेस के विधायक और पार्षद नगर निगम मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस विधायक रफीक खान ने आरोप लगाया कि उन्हें मतदान स्थल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया और पुलिस प्रशासन ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उन्हें अंदर जाने से रोका गया तो भाजपा नेताओं को किस हैसियत से प्रवेश दिया गया।

रफीक खान ने कहा कि मोहनलाल गुप्ता और रवि नायर वर्तमान में कोई जनप्रतिनिधि नहीं हैं, इसके बावजूद वे अंदर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। कार्रवाई नहीं होने पर मामला विधानसभा में उठाया जाएगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने भी भाजपा नेताओं के प्रवेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पक्षपात किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्षद मन की आवाज पर मतदान करेंगे, किसी दबाव में नहीं।

किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने कहा कि कांग्रेस बोर्ड बनाने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने पार्षदों को पिछले 24 दिनों से कैद कर रखा है, जबकि कांग्रेस के पार्षद मतदान के लिए सीधे अपने घरों से आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षदों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।

Read More एमसीएचएन दिवस पर गर्भवती महिलाओं की सघन जांच, सीएमएचओ ने किया वैशाली नगर यूपीएचसी का निरीक्षण

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहली बैठक, तीन दिनों में होगा फैसला यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहली बैठक, तीन दिनों में होगा फैसला
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सोमवार को नई दिल्ली...
जयरामपुरा: 27 नवंबर को आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी होंगे 
पहले नौकरी का ऑफर, फिर फीस पर फीस की डिमांड; QR कोड भेजकर युवती के खाते से उड़ाए लाखों रूपए
विदेश में 51 चैप्टर्स के जरिए प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ रहा राजस्थान, 10 दिसंबर को होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस 
वनक्षेत्र में घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद चिकित्सालय में मृत घोषित 
आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति
डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार