पबजी खेलने के लिए बर्थडे पर पिता से मांगा मोबाइल, नहीं दिया तो छात्र ने की खुदकुशी

दादा व चाचा के मोबाइल में खेलता था पबजी

पबजी खेलने के लिए बर्थडे पर पिता से मांगा मोबाइल, नहीं दिया तो छात्र ने की खुदकुशी
मृतक आदित्य कुमार(18) पुत्र विजय सिंह सीताराम कॉलोनी सोडाला का निवासी था।

 जयपुर। सोडाला इलाके में पबजी गेम खेलने के लिए एक छात्र ने 13 फरवरी को बर्थडे पर पिता से गिफ्ट में मोबाइल मांगा। पिता ने उसे 12वीं कक्षा पास करने के बाद मोबाइल देने का वादा भी किया, लेकिन तुरंत फोन नहीं मिलने पर उसने गुरुवार रात में खुदकुशी कर ली। हालांकि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक आदित्य कुमार(18) पुत्र विजय सिंह सीताराम कॉलोनी सोडाला का निवासी था।


पुलिस ने बताया कि आदित्य के पिता टैक्सी चलाते हैं। उसे पबजी गेम खेलने की लत लग गई। वह अपने दादा व चाचा के मोबाइल में सुबह-शाम पबजी खेलता था। परिजन उसे मना भी करते थे, लेकिन वह नहीं मानता था। 13 फरवरी को उसका जन्मदिन था। उसने पिता से गिफ्ट में मोबाइल मांगा। पिता ने एग्जाम के बाद मोबाइल दिलाने की बात कही। उसके बाद आदित्य गुमसुम रहने लगा और 17 फरवरी की रात को उसने फांसी लगा ली। देर रात पिता की नींद खुली तो उन्होंने पाया कि आदित्य के कमरे की लाइट जली है और वह फंदे पर लटका था। इसके बाद गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।


पढ़ाई में होशियार था आदित्य : आदित्य पढ़ाई में भी होशियार था। पिता ने 12वीं कक्षा पास करने के बाद मोबाइल दिलाने का वादा किया था। कोरोना काल के दौरान मोबाइल में ऑनलाइन क्लास लेने के बाद वह पबजी गेम खेलने लग गया। कई बार परिजनों ने उसे गेम खेलने की बात से टोका भी था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग