कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़ : एलन कोचिंग के दो स्टूडेंट गिरफ्तार, आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

किराए की स्कूटर लेकर घूमते थे 

कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़ : एलन कोचिंग के दो स्टूडेंट गिरफ्तार, आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

दो दिन पहले एक कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में फरार एलन कोचिंग संस्थान के दो छात्रों को कुन्हाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 17 नवंबर 2025 को थाना कुन्हाडी के रामरहीम आश्रम के पास फरियादी की पुत्री कोचिंग क्लास में जा रही थी। उसी समय दो स्कूटर सवार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की है।

कोटा। दो दिन पहले एक कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में फरार एलन कोचिंग संस्थान के दो छात्रों को कुन्हाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास छेड़छाड़ के लिए उपयोग ली गई किराए की स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अबरार (19) पुत्र हसीन अहमद निवासी ग्राम मुडेता थाना पिन्गवा नूंह (मेवात) तथा मुनफरीद (25) पुत्र रणजीत मेव निवासी नूंह मेवात को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 17 नवंबर 2025 को थाना कुन्हाडी के रामरहीम आश्रम के पास फरियादी की पुत्री कोचिंग क्लास में जा रही थी। उसी समय दो स्कूटर सवार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। फरियादी पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री प्रतिदिन कोचिंग पढ़ने जाती थी। 17 नवंबर को दो लड़के मोहम्मद अबरार तथा तथा मुनफरीद जो एलन कोचिंग में पढ़ते हैं उसकी पुत्री का लगातार पीछा करते हैं। उसे वाहन से नीचे गिराने की कोशिश करते हैं। 

किराए की स्कूटर लेकर घूमते थे 
अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी आरोपी एलन कोचिंग में पढ़ते हैं और किराए पर स्कूटर लेकर कुन्हाड़ी इलाके में घूमते रहते थे, जहां पर अकेली लड़की कोचिंग या ट्यूशन जाती दिखती उसी लड़की का पीछा करना शुरू कर देते थे।

नहीं दिया जवाब
मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी तथा नितेश शर्मा को फोन किया और वाट्सएप मैसेज दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।  

Read More दीपक से मुलाकात कर बोले राहुल गांधी : असंख्य देशवासियों में है मोहब्बत की विचारधारा, नफरत फैलाने वालों के खिलाफ साहस से खड़ा होना भी देशभक्ति

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान