देशभर के 25 हजार से अधिक कारोबारी जुटेंगे जयपुर में, 1 अगस्त से शुरू होगा कैटरिंग उद्योग का सबसे बड़ा महाकुंभ

खाद्य निर्माता, हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स और उद्योग से जुड़े सेवा प्रदाता भाग लेंगे

देशभर के 25 हजार से अधिक कारोबारी जुटेंगे जयपुर में, 1 अगस्त से शुरू होगा कैटरिंग उद्योग का सबसे बड़ा महाकुंभ
एफएआईसी का छठा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रदर्शनी ‘केटरकॉन इंडिया-2026’ एक से तीन अगस्त तक जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उद्घाटन करेंगे। आयोजन में 3,000 से अधिक प्रतिनिधि और 25,000 व्यापारिक आगंतुक शामिल।

जयपुर। देश के कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग का सबसे बड़ा राष्ट्रीय आयोजन छठा एफएआईसी राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रदर्शनीकेटरकॉन इंडिया-2026’ एक से तीन अगस्त तक जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी), सीतापुरा में आयोजित होगा। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स (एफएआईसी) के तत्वावधान में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेंगे।

आयोजन में देशभर से तीन हजार से अधिक पंजीकृत प्रतिनिधियों तथा 25 हजार से अधिक व्यापारिक आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है। इनमें कैटरर्स, होटल व्यवसायी, बैंक्वेट संचालक, रेस्टोरेंट एवं कैफे संचालक, बेकरी विशेषज्ञ, डेयरी उद्यमी, खाद्य निर्माता, हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स और उद्योग से जुड़े सेवा प्रदाता भाग लेंगे।

एफएआईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने बताया कि इस बार पहली बार एफएआईसी अवॉर्ड्स-2026 की शुरुआत की जा रही है। राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया की उपस्थिति में 18 राज्यों के कैटरर्स को 16 विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन विजेताओं को पुरस्कार देकर उद्योग में गुणवत्ता, नवाचार और पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया जाएगा।

एफएआईसी के मानद वरिष्ठ महासचिव किरीट बुधदेव ने बताया कि अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर, गांधीनगर और हैदराबाद में सफल आयोजनों के बाद यह छठा राष्ट्रीय अधिवेशन उद्योग की एकजुटता और निरंतर विकास का प्रतीक बनेगा। सम्मेलन में विशेषज्ञों के सेमिनार, तकनीकी कार्यशालाएं, पैनल चर्चा, बिजनेस नेटवर्किंग, उत्पाद प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Read More एसीबी की बड़ी कार्रवाई : साइबर क्राइम थाने के 4 पुलिसकर्मी 2.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मुकदमें में नाम हटाने की एवज में मांगी घूस

सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण विश्वप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा का विशेष प्रेरक संबोधन होगा। वहीं, फूड सेफ्टी विशेषज्ञ डॉ. वी. पसुपति खाद्य सुरक्षा, एफएसएसएआई नियमों, आईएसओ-22000, एचएसीसीपी, जीएमपी और जीएचपी जैसे विषयों पर तकनीकी जानकारी देंगे।

Read More रक्षाबंधन पर घर आना पड़ेगा महंगा, मुंबई से जयपुर का किराया 20 हजार पार

एफएआईसी के उपाध्यक्ष सुनील सौंखया ने बताया कि जयपुर कैटरिंग एसोसिएशन की पूरी टीम कई महीनों से आयोजन की तैयारियों में जुटी है। उद्देश्य यह है कि देशभर से आने वाले प्रतिनिधियों को राजस्थान की मेहमाननवाजी, व्यावसायिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विरासत का उत्कृष्ट अनुभव मिल सके।

Read More दो दिन में केवल 86 मिनट ही चली विधानसभा की कार्यवाही : ऐसा पहली बार हुआ, जब सदन सबसे कम समय चला

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 500 से अधिक प्रदर्शक कमर्शियल किचन उपकरण, खाद्य एवं पेय उत्पाद, पैकेजिंग, सॉफ्टवेयर, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी सेवाओं और अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा लाइव कुकिंग शो, उत्पाद लॉन्च, सांस्कृतिक संध्याएं और व्यापारिक साझेदारी के विशेष सत्र भी आयोजित होंगे।

वर्ष 2013 में मुंबई में स्थापित एफएआईसी के आज देश के 18 राज्यों में पांच हजार से अधिक सक्रिय सदस्य हैं। संस्था अपने मूल मंत्र "कैटरर्स के लिए, कैटरर्स द्वारा" के अनुरूप भारतीय कैटरिंग उद्योग को संगठित, आधुनिक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस बार का अधिवेशन भारतीय कैटरिंग एवं फूड सर्विस उद्योग के लिए नए मानक स्थापित करने वाला आयोजन माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम