एक फैमिली कोर्ट दूसरे फैमिली कोर्ट को नहीं कर सकता केस ट्रांसफर : केवल हाईकोर्ट या जिला न्यायालय को ही पारिवारिक न्यायालय के केस ट्रांसफर करने का अधिकार, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

पारिवारिक न्यायालय को केस ट्रांसफर करने का अधिकार नहीं

एक फैमिली कोर्ट दूसरे फैमिली कोर्ट को नहीं कर सकता केस ट्रांसफर : केवल हाईकोर्ट या जिला न्यायालय को ही पारिवारिक न्यायालय के केस ट्रांसफर करने का अधिकार, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि एक पारिवारिक न्यायालय दूसरे पारिवारिक न्यायालय को केस ट्रांसफर नहीं कर सकता। यह अधिकार केवल हाईकोर्ट या जिला न्यायालय को है। जस्टिस सुदेश बंसल व अनिल कुमार उपमन की खंडपीठ ने भरतपुर मामले में दिए आदेश को गलत ठहराते हुए सभी फैमिली कोर्ट्स को निर्देश जारी किए।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी है कि एक पारिवारिक न्यायालय दूसरे पारिवारिक न्यायालय को केस ट्रांसफर नहीं कर सकता। केवल हाईकोर्ट या जिला न्यायालय को ही पारिवारिक न्यायालय के केस ट्रांसफर करने का अधिकार है। न्यायाधीश सुदेश बंसल न्यायाधीश अनिल कुमार उपमन की खंडपीठ ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की ओर से प्रशासनिक रूप में भेजे गए रेफरेंस पर आदेश दिया।

कोर्ट ने कानूनी व्याख्या करते हुए स्पष्ट किया कि भरतपुर में एक पारिवारिक न्यायालय द्वारा दूसरे पारिवारिक न्यायालय को केस ट्रांसफर करने का निर्णय सही नहीं था, क्योंकि पारिवारिक न्यायालय को ऐसा करने का अधिकार नहीं था। कोर्ट ने इस आदेश की कॉपी सभी पारिवारिक न्यायालयों को भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बार के विभिन्न पक्षों को सुना। एक पक्ष ने कहा कि पारिवारिक न्यायालय केस ट्रांसफर कर सकता है, जिला न्यायालय को इस तरह के मामलों में दखल का अधिकार नहीं है। वहीं दूसरा पक्ष यह आया कि हाईकोर्ट ही एक जिले या उसके बाहर केस ट्रांसफर कर सकता है। पारिवारिक न्यायालय को केस ट्रांसफर करने का अधिकार नहीं है।

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
करधनी थाना पुलिस ने 206 बीघा क्षेत्र में फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी दीपक सिंह को हरियाणा...
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
नीदरलैंड में पीएम का भव्य स्वागत: भारत अवसरों की भूमि, निवेश और सहयोग का किया आह्वान, भारतीय समुदाय से की मुलाकात