पंचायत चुनाव से पहले पुलिस का शिकंजा : 84 गिरफ्तार, 41 वारंटी और 43 अन्य आरोपी पकड़े

189 पव्वे शराब व 60 ग्राम स्मैक बरामद

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस का शिकंजा : 84 गिरफ्तार, 41 वारंटी और 43 अन्य आरोपी पकड़े
पंचायत चुनाव के मद्देनजर जयपुर दक्षिण पुलिस ने संगठित अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ 28 अक्टूबर को विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। डीसीपी राजर्षि राज के निर्देशन में हुई कार्रवाई में 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जयपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जयपुर दक्षिण पुलिस ने संगठित अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ 28 अक्टूबर को विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। डीसीपी राजर्षि राज के निर्देशन में हुई कार्रवाई में 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 41 वांछित अपराधी और 43 अन्य आरोपी शामिल हैं।
अभियान में कुल 12 मामले दर्ज किए गए। आबकारी अधिनियम के छह मामलों में 189 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई, जबकि एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 60 ग्राम स्मैक जब्त की गई। अन्य पांच मामले भी दर्ज हुए।

ज्योतिनगर, पत्रकार कॉलोनी, शिप्रापथ, नारायण विहार, मानसरोवर और सांगानेर सदर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामलों में कार्रवाई की। चाकसू पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोपी अगम सिंह को पकड़ा। साथ ही पांच हजार रुपए के इनामी मांगेलाल बैरवा को गिरफ्तार किया।

सोडाला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित तनवीर खान को पकड़ा। पिता की दुकान किराए पर देकर 24 हजार रुपए हड़पने के आरोपी नीरज खंडेलवाल को भी गिरफ्तार किया गया। अशोक नगर और शिप्रापथ पुलिस ने जुआ-सट्टे के मामलों में कार्रवाई की। श्यामनगर पुलिस ने बीएनएसएस के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की, ताकि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मिलावट पर प्रहार : त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी, 9731 लीटर तेल और 225 किलो घी सीज मिलावट पर प्रहार : त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी, 9731 लीटर तेल और 225 किलो घी सीज
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई...
एसएमएस अस्पताल : अंडकोष की 15 सेंटीमीटर की गांठ का छोटे चीरे से सफल ऑपरेशन, मरीज की हालत सामान्य
परिवहन विभाग : डीएल को लेकर बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से लागू होगा नया फ्रेमवर्क
गांव की गलियों में कीचड़, ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
राजकोट एयरपोर्ट पर रनवे के पास आग लगने से हड़कंप, वडोदरा में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बाल सुरक्षा और संरक्षण योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2 नवंबर को प्रस्तावित संसदीय स्थायी समिति की बैठक की तैयारियों पर चर्चा
जन्मदिन पर करवा चौथ की तैयारी में जुटीं कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट के साथ साझा कीं तस्वीरें