स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान : मंत्रियों के साथ जन प्रतिनिधि और अधिकारियों ने थामी झाड़ू, आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का दिया संदेश

स्वच्छता प्रहरियों के साथ मंत्री जोगाराम पटेल ने की चाय पर चर्चा

 स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान : मंत्रियों के साथ जन प्रतिनिधि और अधिकारियों ने थामी झाड़ू, आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का दिया संदेश

उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 20 रैंक में आने के लिए निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव और निगम अधिकारियों के आभार जताया, साथ ही अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने के लिए जुट जाने का आव्हान किया।

जयपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत गुरुवार को रामनिवास बाग में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर एक दिन एक घंटा एक साथ सफाई अभियान में जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव, ग्रेटर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी, हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल सहित कई जन प्रतिनिधि और निगम अधिकारियों ने हाथ में झाड़ू थाम सफाई की और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने दस स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान करते हुए कहा कि ये हमारे स्वच्छता प्रहरी दिन रात शहर को साफ सुथरा रखने का कार्य कर रहे है, इन्हें जयपुरवासी सेल्यूट करते है। अब हम सभी को जयपुर को सफाई में नंबर वन बनाने के लिए जुट जाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 20 रैंक में आने के लिए निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव और निगम अधिकारियों के आभार जताया, साथ ही अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने के लिए जुट जाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान से हम सभी को सफाई रखने की प्रेरणा मिली, हमें ये शुरुआत अपने घर, गली, मोहल्लों, वार्डो से करनी है, जो कि पूरे देश में लहर की तरह दौड़ने लग गई है। महापौर कुसुम यादव ने अल्बर्ट हॉल पर सभी अतिथियों के आभार प्रकट करते हुए शहर को स्वच्छता में नंबर वन आने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, सफाई अभियान के दौरान राम निवास बाग में मंत्री जोगाराम पटेल विधायक, गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने पौधरोपण भी किया, इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने सभी स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। 

स्वच्छता प्रहरियों के साथ मंत्री जोगाराम पटेल ने की चाय पर चर्चा
इस दौरान प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, महापौर कुसुम यादव ने सभी स्वच्छता प्रहरियों के साथ चाय पर चर्चा की। उनके दैनिक जीवनचर्या के बारे में जाना। वहीं स्वच्छता कर्मियों का हौंसला भी बढ़ाया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी, हेरिटेज निगम चेयरमैन पवन शर्मा नटराज, रजत विश्नोई, रवि प्रकाश सैनी, मनोज मुद्गल, अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि और निगम अधिकारी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल