मेट्रो के फेज 1-सी कार्य को पुन: हो प्रारम्भ : 2024 के बाद से इसका काम पूरी तरह ठप, अशोक गहलोत ने कहा- यात्रियों को होगा लाभ 

मार्गों पर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ होगा

मेट्रो के फेज 1-सी कार्य को पुन: हो प्रारम्भ : 2024 के बाद से इसका काम पूरी तरह ठप, अशोक गहलोत ने कहा- यात्रियों को होगा लाभ 
मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा फेज 1-डी को मेट्रो से जोड़ने का निर्णय लिया गया था। इस योजना पर बजट जारी कर कार्य भी प्रारंभ किया गया। 

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जयपुर मेट्रो के फेज 1-सी कार्य को पुन: प्रारम्भ करने की मांग की है। गहलोत ने पत्र में बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बजट वर्ष 2022-23 में जयपुर मेट्रो के विस्तार की घोषणा की गई थी, जिसमें बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर फेज 1-सी और मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा फेज 1-डी को मेट्रो से जोड़ने का निर्णय लिया गया था। इस योजना पर बजट जारी कर कार्य भी प्रारंभ किया गया। 

गहलोत ने बताया कि फेज 1-सी में 2.85 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक प्रस्तावित था, जिसमें से 2.26 किलोमीटर भूमिगत और 0.59 किलोमीटर एलिवेटेड मार्ग है। यह कार्य अप्रैल 2027 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन 2024 के बाद से इसका कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। कार्य रुकने के कारण यात्रियों को सड़क मार्ग पर डायवर्जन की असुविधा झेलनी पड़ रही है, साथ ही परियोजना की लागत भी अनावश्यक रूप से बढ़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने इस बात पर भी जोर दिया कि यदि यह मेट्रो समय पर बनती है, तो ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नए बस स्टैंड से मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी हो सकेगी, जिससे दिल्ली, आगरा, भरतपुर आदि मार्गों पर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ होगा। 

उन्होंने कहा कि जयपुर के लिए अंबाबाड़ी से सीतापुरा तक की मेट्रो अब तक शुरू नहीं हो पाई। यदि जयपुर में मेट्रो का विकास होता, तो आज जयपुर में विकराल रूप ले चुकी ट्रैफिक की समस्या ही नहीं होती। गहलोत ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आम जनता की सुविधाए ट्रैफिक दबाव में कमी और प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए जयपुर मेट्रो फेज 1-सी का कार्य अविलंब पुन: प्रारंभ कराया जाए।

 

Read More दौसा आरटीओ राजस्व वसूली में प्रदेश में अव्वल, जयपुर के दोनों आरटीओ पिछड़े

Tags: metro

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर