BSTC परीक्षा 2019-20 में डमी अभ्यर्थी बैठाने का भंडाफोड़ : 12 मूल अभ्यर्थी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

जयपुर स्थित एसओजी थाने में प्रकरण दर्ज किया

BSTC परीक्षा 2019-20 में डमी अभ्यर्थी बैठाने का भंडाफोड़ : 12 मूल अभ्यर्थी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
एसओजी ने बीएसटीसी परीक्षा 2019-20 में डमी अभ्यर्थियों से परीक्षा दिलाने के मामले में 12 मूल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार। जांच में दस्तावेजों और हस्ताक्षरों के मिलान से फर्जीवाड़ा उजागर। 4 अप्रैल 2026 को विशेष अभियान चलाकर उदयपुर और भरतपुर में कार्रवाई।

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी), राजस्थान ने बीएसटीसी (प्री डी.एल.एड.) परीक्षा 2019 व 2020 में डमी अभ्यर्थियों को बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 मूल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि यह परीक्षा पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा आयोजित की गई थी। मामले की शुरुआत 4 फरवरी 2021 को पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में अशोक सारण नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी से हुई, जिसके पास से ऐसे दस्तावेज मिले थे जिनमें पैसों के बदले डमी अभ्यर्थियों से परीक्षा दिलाने का खुलासा हुआ। इस पर एसओजी ने विस्तृत जांच करते हुए जयपुर स्थित एसओजी थाने में प्रकरण दर्ज किया।

जांच के दौरान पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर से मूल दस्तावेज प्राप्त कर अभियुक्तों के हस्ताक्षर व लिखावट का मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला से करवाया गया। रिपोर्ट में हस्ताक्षरों का मिलान नहीं होने से यह स्पष्ट हुआ कि मूल अभ्यर्थियों की जगह अन्य व्यक्तियों ने परीक्षा दी थी। एसओजी के उप-महानिरीक्षक परिस देशमुख के निर्देशन में 4 अप्रैल 2026 को विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत उदयपुर और भरतपुर जिलों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 11 अभियुक्तों को 5 अप्रैल को तथा एक अन्य आरोपी रवीन्द्र सिंह मुसावत को 6 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस