कई माह से बंद पड़ीं प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीनें : अल्बर्ट हॉल, हवामहल और आमेर महल में मशीनें कई महीनों से बंद 

स्मारकों पर फ्लेकिंग मशीनें शो-पीस बनकर रह गई

कई माह से बंद पड़ीं प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीनें : अल्बर्ट हॉल, हवामहल और आमेर महल में मशीनें कई महीनों से बंद 
विभाग के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालय में बंद पड़ी प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीन के संबंध में पॉल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। 

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पॉल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड की ओर से लगाई गई प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीन-रिवर्स वेंडिंग मशीनें पिछले करीब दो माह से बंद पड़ी है। इन मशीनों में पर्यटक प्लास्टिक की खाली बोतल डालकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं, लेकिन अब ये मशीनें मात्र शो-पीस बनकर रह गई हैं। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि स्मारकों में अर्थिंग की समस्या आ रही है। इस समस्या का समाधान करने के बाद इन्हें फिर से शुरू किया जाएगा। 

गौरतलब है कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पॉल्यूशन कंट्रोल बाेर्ड ने अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, हवामहल स्मारक और आमेर महल में ये मशीनें स्थापित की गई थीं, लेकिन हकीकत यह है कि अब ये मशीनें बंद हैं। यहां तक कि आमेर महल में लगी मशीन को तो अब तक चालू ही नहीं किया गया। पुरातत्व विभाग के अधिकारी इस समस्या की जानकारी राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को पत्र लिखकर दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 

इनका कहना...
पर्यटन स्थलों पर लगाई गई मशीनों में अर्थिंग की समस्या आ रही है। जिसे बरसात खत्म होने के बाद ठीक किया जाएगा। 
-एसपी सिंह, 

सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 
विभाग के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालय में बंद पड़ी प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीन के संबंध में पॉल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। 
-डॉ. पंकज धरेन्द्र, 
निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग 

Read More मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का ब्रुसेल्स दौरा, IIAS अध्यक्ष पद का एक वर्ष पूरा


 

Read More मानसून से पहले मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत
कैलिफ़ोर्निया के एडवर्ड्स एयर फ़ोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद अमेरिकी वायु सेना का B-52 स्ट्रैटोफ़ोर्ट्रेस...
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू
टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना
सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला