मोदी हमारी सरकार की योजनाओं में खामियां निकाल कर बताएं: रंधावा

कहा- मोदी को छोटी पॉलिटिक्स की बात करके अपना रुतबा खराब नहीं करना चाहिए

मोदी हमारी सरकार की योजनाओं में खामियां निकाल कर बताएं: रंधावा

रंधावा ने कहा भाजपा वाले परिवर्तन यात्रा में कहते हैं कि नहीं सहेगा राजस्थान। कौन-सा नहीं सहेगा की बात कर रहे हैं। राजस्थान में 25 लाख का निशुल्क बीमा नहीं सहेंगे या फिर किसानों को 2000 यूनिट फ्री बिजली देना नहीं सहेंगे।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने पीएम मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मोदी राजस्थान में हमारी सरकार की योजनाओं में खामियां निकाल कर बताएं। उनके आरोपों को जनता नकार देगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए रंधावा ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा से राजस्थान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। भाजपा वाले परिवर्तन यात्रा में कहते हैं कि नहीं सहेगा राजस्थान। कौन-सा नहीं सहेगा की बात कर रहे हैं। राजस्थान में 25 लाख का निशुल्क बीमा नहीं सहेंगे या फिर किसानों को 2000 यूनिट फ्री बिजली देना नहीं सहेंगे। लोगों को 500 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है, उसको नहीं सहेंगे। सभी राजस्थान वासियों को कहना चाहता हूं कि अगर कांग्रेस की सरकार नहीं आयी तो भाजपा हमारी सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी। पीएम मोदी को सभाओं में बोलना चाहिए कि गहलोत सरकार की योजनाएं गलत हैं,नहीं बोल सकते तो जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। टिकट वितरण में देरी के सवाल पर कहा कि टिकट पैनल तकरीबन तैयार हैं। जल्दी उचित समय पर टिकट सूची जारी कर दी जाएगी। लोग पहले कहते थे कि संगठन नहीं है, हमने संगठन मजबूत कर दिया। अब टिकट भी जल्दी देकर चुनाव जीतेंगे। मोदी के लगातार राजस्थान दौरों पर कहा कि मोदी को राजस्थान आकर लोगों के सामने अपना विजन पेश करना चाहिए। वे केवल राजस्थान के पीएम नहीं, बल्कि पूरे देश के पीएम हैं। मोदी को नेशनल लेवल की बात करनी चाहिए। छोटी पॉलिटिक्स की बात करके अपना रुतबा खराब नहीं करना चाहिए। राज्यों में इस तरह की बातें करेंगे तो देश मे कैसे काम चलेगा। गहलोत सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए रंधावा ने कहा कि गहलोत सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है,इसलिए पहली बार ऐसा होगा कि राजस्थान में सरकार रिपीट होगी और देश में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे