राजनीतिक नियुक्तियां शुरू : भाजपा के एक दर्जन नेताओं की उम्मीदें जगीं, नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं
पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे
भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे ने इन संभावनाओं को ओर तेज कर दिया है। इस दौरे में मुख्यमंत्री केन्द्रीय नेतृत्व और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
जयपुर। प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू होने के साथ ही भाजपा के करीब एक दर्जन नेताओं की उम्मीदें भी जग गई। आने वाले दिनों में इन नेताओं को केन्द्रीय संगठन, प्रदेश संगठन, विभिन्न बोर्डों और निगमों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की प्रबल संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे ने इन संभावनाओं को ओर तेज कर दिया है। इस दौरे में मुख्यमंत्री केन्द्रीय नेतृत्व और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
राजनीतिक हलकों में चर्चा
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अरुण चतुर्वेदी की राज्य वित्त आयोग में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के साथ ही रानीतिक नियुक्तियों शुरू हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से इन चर्चाओं को ज्यादा बल मिल गया। इस दौरे को राजनीतिक नियुक्तियों को अंतिम रूप देने की दिशा में निर्णायक माना जा रहा है।
शर्मा और राठौड़ में सहमति बनी
मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच सहमति बनी है कि इन राजनीतिक नियुक्तियों में सत्ता और संगठन में संतुलन बनाए रखना है। इसके लिए इनमें क्षेत्र और समाजों के समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएगी। राजनीतिक नियुक्तियों के साथ मंत्री मंडल के विस्ता की भी संभावनाएं बन रही है। इस समय मंत्री मंडल में दो उप मुख्यमंत्रियों दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा के साथ 24 मंत्री है। 6 पद अभी खाली है।
इन नेताओं की जगी उम्मीदें
सियासी नियुक्तियों की शुरुआत के साथ ही वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व सांसद कैलाश चौधरी, महंत बालकनाथ, अल्का गुर्जर, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक अशोक परनामी, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा और नारायण पंचारियां की उम्मीदें जगी है।

Comment List