प्रदेश में प्री मानसून आज भी सक्रिय : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, मौसम हुआ सुहाना 

जयपुर में हुई झमाझम बारिश से सड़को पर भरा पानी, गर्मी से मिली राहत

प्रदेश में प्री मानसून आज भी सक्रिय : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, मौसम हुआ सुहाना 

प्रदेश में पिछले 4 दिनों से सक्रिय प्री मानसून का दौर आज मंगलवार को भी जारी है

जयपुर। प्रदेश में पिछले 4 दिनों से सक्रिय प्री मानसून का दौर आज मंगलवार को भी जारी है। इसके असर से राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज भी बारिश का दौर जारी है। जयपुर में सुबह से उमस भरी गर्मी का 2था लेकिन दोपहर करीब 1.30 बजे अचानक मौसम बदला और शहर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहाना हो 3और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं आज अलवर, सीकर, दौसा सहित कई जिलों में भी बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में इस बार मानसून समय से पहले यानी 25 जून से पहले आने की संभावना है। 26 मई से मुम्बई में रुकी अरब सागर की ब्रांच ने 16 जून से रफ्तार पकड़ लिया है। 16 और 17 जून (दो दिन) में मानसून ने लगभग पूरे गुजरात और आधे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया है। वर्तमान में मानसून राजस्थान की सीमा के नजदीक है। इसी सप्ताह किसी भी दिन उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों से मानसून एंट्री कर सकता है। इस बीच करौली के नादौती उपखंड के धौलेटा गांव के कोली मोहल्ले में मंगलवार सुबह चार बजे तेज आंधी चली।

 इससे 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सिंगल फेस घरेलू सप्लाई लाइन पर गिर गया। इससे कई घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। लोहे के पलंग पर सो रहे सात लोग झुलस गए। चार की हालत गंभीर है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 20 जून तक प्री-मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार के लिए 26 जिलों में अलर्ट है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला