ईसरदा बांध टेस्टिंग की तैयारी : इस मानसून होगा  परीक्षण, टेस्टिंग के बाद दिसंबर तक कुछ शहरों में पेयजल आपूर्ति की कवायद

विभाग 30 जून तक शेष कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहा

ईसरदा बांध टेस्टिंग की तैयारी : इस मानसून होगा  परीक्षण, टेस्टिंग के बाद दिसंबर तक कुछ शहरों में पेयजल आपूर्ति की कवायद

जल संसाधन विभाग ने जानकारी दी है कि बांध को 254 आरएल मीटर तक पानी भरकर इसकी क्षमता और स्थायित्व की जांच की जाएगी

जयपुर। ईसरदा बांध का इस मानसून में टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा। जल संसाधन विभाग ने जानकारी दी है कि बांध को 254 आरएल मीटर तक पानी भरकर इसकी क्षमता और स्थायित्व की जांच की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि ईसरदा बांध के पहले चरण का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। विभाग 30 जून तक शेष कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहा है।

टेस्टिंग के बाद दिसंबर तक कुछ शहरों में ईसरदा बांध से पेयजल आपूर्ति शुरू हो सकती है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने में अभी और समय लगेगा। जलदाय विभाग इस दिशा में युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 26 जून को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास पर जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में ईसरदा परियोजना, धौलपुर लिफ्ट सिंचाई और पेयजल परियोजना, परवन वृहद् सिंचाई परियोजना, और अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। मुख्यमंत्री 500 करोड़ रुपए की लागत से बांधों की भराव क्षमता सुधार और अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा करेंगे। यह समीक्षा बैठक प्रदेश की जल आपूर्ति और सिंचाई परियोजनाओं को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल