प्रो कबड्डी की जयपुर में वापसी, एसएमएस स्टेडियम में होंगे 6 मैच

दो दिसम्बर से अहमदाबाद में शुरुआत

प्रो कबड्डी की जयपुर में वापसी, एसएमएस स्टेडियम में होंगे 6 मैच

गुजरात जायंट्स और तेलुगु टाइटंस खेलेंगे उद्घाटन मुकाबला

जयपुर। आईपीएल के बाद देश की सबसे चर्चित प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की चार साल बाद फिर जयपुर वापसी हो रही है।  पीकेएल के इस बार छह मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने गुरुवार को पीकेएल के सीजन-10 के कार्यक्रम का ऐलान किया। जयपुर में 12 से 18 जनवरी के बीच छह मैच खेले जाएंगे। इससे पहले 2019 में आखिरी बार प्रो कबड्डी लीग का आयोजन जयपुर में किया गया था।  पीकेएल के शुरुआती लीग मुकाबले 12 शहरों में खेले जाएंगे। लीग चरण 2 दिसंबर से 21 फरवरी 2024 तक आयोजित किया  जाएगा। प्लेआॅफ  कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। लीग के मैच अहमदाबाद (2 से 7 दिसंबर), बेंगलुरु (8 से 13 दिसंबर), पुणे (15 से 20 दिसंबर), चेन्नई (22 से 27 दिसंबर), नोएडा (29 दिसंबर से 3 जनवरी), मुंबई (5 से 10 जनवरी), जयपुर (12 से 17 जनवरी), हैदराबाद (19 से 24 जनवरी), पटना (26 से 31 जनवरी), दिल्ली (2 से 7 फरवरी), कोलकाता (9 से 14 फरवरी) और पंचकुला (16 से 21 फरवरी) में खेले जाएंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत