अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान विधायक लिख रहे जिम्मेदारों को पत्र

कई सर्किलों पर ट्रिपिंग और मेंटनेंस के नाम पर की जा रही बिजली कटौती

अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान विधायक लिख रहे जिम्मेदारों को पत्र

बिजली डिमांड की तुलना में उपलब्धता नहीं होने पर सर्किलवार अघोषित कटौती की जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह कटौती अलग-अलग जगह एक से चार घंटे तक होने से लोग परेशान हैं। 

जयपुर। भीषण गर्मी के बीच बिजली डिमांड और सप्लाई में अंतर बढ़ने से तीनों डिस्कॉम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित कटौती बढ़ गई है। गर्मी के दिनों में अघोषित कटौती से जनता परेशान होकर स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि ऊर्जा मंत्री और विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर कटौती रोकने का आग्रह कर रहे हैं। अधिकांश जिलों में पारा 44 डिग्री से अधिक पहुंचने पर बिजली का लोड बढ़ गया है। बिजली डिमांड की तुलना में उपलब्धता नहीं होने पर सर्किलवार अघोषित कटौती की जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह कटौती अलग-अलग जगह एक से चार घंटे तक होने से लोग परेशान हैं। 
ऊर्जा विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक पखवाड़े में 500 लाख यूनिट तक बिजली डिमांड बढ़ी है। राजस्थान में एक मई को जहां 2835.75 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति थी तो दूसरे पखवाड़े के शुरुआत में ही यह 3317.31 लाख यूनिट तक पहुंच गई। ऐसे में बिजली कपंनियों को लोड मैनेजमेंट के लिए अघोषित कटौती करनी पड़ रही है। अघोषित कटौती पर विधायकों और जनप्रतिधियों के पत्रों पर बिजली कंपनियां खुलकर जबाव नहीं दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में 15 मई को 60 लाख यूनिट, 16 मई को 35 लाख यूनिट, 17 मई को 60 लाख यूनिट और 18 मई को 40 लाख यूनिट बिजली कटौती के सर्किलों को निर्देश दिए गए। कई सर्किलों पर ट्रिपिंग और मेंटनेंस के नाम पर कटौती के कारण गिनाए जा रहे हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ