पुष्य नक्षत्र आज: मोती डूंगरी गणेश का होगा 151 किलो दूध से पंचामृत अभिषेक

नहर के गणेश मंदिर में दूर्वा मार्जन से होगा अभिषेक

पुष्य नक्षत्र आज: मोती डूंगरी गणेश का होगा 151 किलो दूध से पंचामृत अभिषेक
पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में विशेष पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। मोती डूंगरी मंदिर में 151 किलो दूध सहित विभिन्न सामग्रियों से भगवान का अभिषेक कर 1008 मोदक अर्पित किए जाएंगे। वहीं नहर के गणेश जी मंदिर में दूर्वा मार्जन से अभिषेक और शाम को महाआरती होगी।

जयपुर। पुष्य नक्षत्र के अवसर रविवार को शहर के गणेश मंदिरों में पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।  मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में रविवार सुबह 8 बजे विशेष पंचामृत अभिषेक होगा। इस दौरान भगवान का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, साढ़े पांच किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद, केवड़ा एवं गुलाब जल और इत्र से अभिषेक किया जाएगा। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे गणपति सहस्त्रनाम के साथ 1008 मोदक अर्पित किए जाएंगे। भगवान गणेश नवीन पोशाक धारण कर फू ल बंगले में विराजमान होंगे। इस अवसर पर खीर का विशेष भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं को नि:शुल्क रक्षा सूत्र वितरित किए जाएंगे। 

नहर के गणेश मंदिर में दूर्वा मार्जन से होगा अभिषेक 

ब्रह्मपुरी स्थित नहर के गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र पर दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक होगा। युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि महंत जय शर्मा के सान्निध्य में गजानन्दजी का अभिषेक किया जाएगा। नवीन पोशाक घारण कराई जाएगी और शाम को 251 दीपकों से महाआरती होगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

धूप खिलने के साथ सर्दी का असर कम, अभी ठंड के लिए करना होगा इंतजार धूप खिलने के साथ सर्दी का असर कम, अभी ठंड के लिए करना होगा इंतजार
चक्रवाती तूफान अर्नब का असर कमजोर पड़ते ही राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया। दो दिन में पांच डिग्री...
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका! फिर महंगा हुआ वाणिज्यिक गैस सिलेंडर, जानें कितनी बढ़ी कीमत
नाहरगढ़ अभयारण्य में वन भूमि पर निर्माण कार्य का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
चंडीगढ़ पुलिस स्थापना दिवस समारोह: अमित शाह ने की शिरकत, 258 करोड़ के प्रोजेक्टों की देंगे सौगात
जेडीए सचिव बताए रोड और सीवरेज निर्माण का काम कब तक होगा : हाईकोर्ट
Gen Z के प्रदर्शन से दहला जर्मनी, दुकानों में लूट और पुलिस पर हमले
पुष्य नक्षत्र आज: मोती डूंगरी गणेश का होगा 151 किलो दूध से पंचामृत अभिषेक