विदेशी संगठनों से मुलाकात और फंडिंग पर राहुल गांधी जवाब दें : राठौड़

मदन राठौड़ ने पूछे सवाल

विदेशी संगठनों से मुलाकात और फंडिंग पर राहुल गांधी जवाब दें : राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस से विदेशी संगठनों से कथित संपर्क, विरोध-प्रदर्शनों की फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय बैठकों पर जवाब मांगा। उन्होंने सोनिया-राहुल गांधी की प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का एजेंडा सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से 2008 में हुए समझौते और कांग्रेस के कथित विदेशी संबंधों पर स्पष्टीकरण मांगा।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए विदेशी संगठनों से संपर्क, अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक समूहों के साथ बैठकों और विरोध-प्रदर्शनों की फंडिंग से जुड़े सवालों पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हितों से ऊपर राजनीति नहीं हो सकती और कांग्रेस को तथ्यों एवं दस्तावेजों के साथ अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। राठौड़ ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 10 जनपथ पर प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई मुलाकात का संदर्भ स्पष्ट करने की मांग उठाई। उन्होंने पूछा कि बैठक का एजेंडा क्या था और क्या कांग्रेस, राहुल गांधी के कार्यालय या इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का इस संगठन के साथ कोई समझौता है। उन्होंने विरोध-प्रदर्शनों को मिली कथित विदेशी सहायता के स्रोत, स्वरूप और उद्देश्य की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल और इंडियन अलायंस पेरिस के संदर्भ में कांग्रेस से कथित संबंधों पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ वर्ष 2008 में हुए समझौते के उद्देश्य और प्रतिबद्धताओं पर जानकारी मांगी।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

कहीं ‘मूर्ख चंद्र यादव’, कहीं ‘राम ने यादव को मारा’! वोटर लिस्ट में ऐसे नाम देख कांग्रेस भड़की, जयराम बोले- भाजपा को फायदा पहुंचाने की साजिश कहीं ‘मूर्ख चंद्र यादव’, कहीं ‘राम ने यादव को मारा’! वोटर लिस्ट में ऐसे नाम देख कांग्रेस भड़की, जयराम बोले- भाजपा को फायदा पहुंचाने की साजिश
मतदाता सूची में कहीं ‘राम ने यादव को मारा’, तो कहीं पिता का नाम ‘मूर्ख चंद्र यादव’! कांग्रेस ने इन...
सरकारी चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग, जोखिम वाले मामलों को किया चिन्हित
चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी समेत गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद
ब्लेस्ड होम आनंद में बनेगा शिव परिवार और राधा-गोविंद मंदिर , शुक्रवार को मंदिर की भूमि पूजन
बर्फीले पहाड़, माइनस तापमान और दुश्मन पर नजर… हिमवीरों को मोदी का सलाम
यूक्रेन के अभिजात वर्ग पर मस्क का निशाना, बोले- एक तरफ अरबों डॉलर, दूसरी तरफ युद्ध में झोंके जा रहे युवा!
विदेशी संगठनों से मुलाकात और फंडिंग पर राहुल गांधी जवाब दें : राठौड़