भारतीय समाज में त्रिशूल शक्ति का प्रतीक : राजाराम

बजरंग दल और दुर्गावाहिनी कार्यकर्ताओं को दी त्रिशूल दीक्षा

भारतीय समाज में त्रिशूल शक्ति का प्रतीक : राजाराम

राजाराम ने कहा कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए हिन्दू युवाओं को शस्त्र और शास्त्र दोनों की दीक्षा लेनी चाहिए।

जयपुर। विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने कहा है कि हिन्दुओं को संगठित होना होगा। भारतीय हिन्दू समाज में त्रिशूल शक्ति का प्रतीक है। राजाराम रविवार को सांगानेर के एमरल्ड गार्डन में बजरंग दल और दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं के त्रिशूल दीक्षा समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए हिन्दू युवाओं को शस्त्र और शास्त्र दोनों की दीक्षा लेनी चाहिए। हिंदू युवा संस्कार से युक्त हो और नशे से मुक्त हो, जिसके लिए बजरंग दल समाज के बीच कार्य कर रहा है। जब-जब देश और धर्म पर खतरा आया है, देश के हिंदू युवाओं ने समाज कंटकों को मुंह तोड़ जवाब दिया है और सनातन संस्कृति का मान रखा है। देश में लगातार हिंदू धर्म, गौ माता, मंदिरों-साधुओं को कुछ लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिनको मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस अवसर पर साढ़े पांच सौ से अधिक दुर्गावाहिनी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दी गई। 

त्रिशूल कोई हथियार नहीं है। विधिक रूप से जिसे हथियार माना गया है, उससे छोटा और पूरी तरह वैधानिक है। त्रिशूल तो भारतीय समाज की पहचान है, अनेक देवी-देवताओं के हाथ में त्रिशूल दिखाई पड़ता है। त्रिशूल दीक्षा पर कोई रोक नहीं हैं।
-राकेश कुमार, सह संयोजक, बजरंग दल, जयपुर 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग और कालाबाजारी : तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन कर शहर में कार्रवाई, 118 सिलेंडर और उपकरण जब्त घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग और कालाबाजारी : तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन कर शहर में कार्रवाई, 118 सिलेंडर और उपकरण जब्त
जयपुर शहर में घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से...
कश्मीर में गांदरबल में मुठभेड़ : एक आतंकवादी ढेर, जवानों ने घेराबंदी कर दिया कार्रवाई को अंजाम; रुक-रुक कर होती रही गोलीबारी
राजस्थान 12वीं टॉपर नव्या मीणा : खेत और बकरियां चराने के साथ की पढ़ाई, पढ़ें संघर्ष से सफलता तक की कहानी
जयपुर से उड़ानों पर जंग का असर : शारजाह फ्लाइट चली, दुबई सेवा 32 दिन से बंद
‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित