फिर से शुरू होगी राजस्थान रोडवेज की ग्रामीण बस सेवा : 362 रूटों पर होगा बसों का संचालन, महिलाओं को मिलेगी किराए में छूट 

ग्राम पंचायतों को ब्लॉक और जिला मुख्यालयों से जोड़ा जाएगा 

फिर से शुरू होगी राजस्थान रोडवेज की ग्रामीण बस सेवा : 362 रूटों पर होगा बसों का संचालन, महिलाओं को मिलेगी किराए में छूट 

राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने एक बार फिर ग्रामीण बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने एक बार फिर ग्रामीण बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इस सेवा के तहत 362 रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे ग्राम पंचायतों को ब्लॉक और जिला मुख्यालयों से जोड़ा जाएगा। हालांकि, बसें निजी संचालकों की होगी, लेकिन उन पर नियंत्रण रोडवेज का रहेगा।

इन बसों का संचालन रोडवेज बस स्टैंड से होगा, जिससे यात्री सुविधाजनक तरीके से यात्रा कर सकेंगे। महिलाओं को रोडवेज की तरह किराए में छूट मिलेगी। निजी बस संचालक को रोडवेज प्रशासन 15 प्रतिशत का भुगतान करेगा, जबकि संचालक को रोडवेज को निर्धारित शुल्क देना होगा। बसों का किराया 1.50 रुपये प्रति किमी तय किया गया है, जो सामान्य बसों की तुलना में थोड़ा अधिक होगा।

रोडवेज प्रशासन ने इस सेवा के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखकर 362 रूटों पर परमिट मांगे हैं। इन बसों के लिए छह साल से अधिक पुरानी बसों की अनुमति नहीं होगी। सेमी डीलक्स श्रेणी की 22-सीटर बसें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा। इस ग्रामीण बस सेवा के तहत एक बस औसतन 125 कि.मी. एकतरफा दूरी तय करेगी और प्रत्येक रूट पर 250 किमी का परमिट होगा। इस योजना से राज्य की 2100 ग्राम पंचायतों को बस सुविधा मिलेगी, जिससे ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा।

 

Read More 2026 के सार्वजनिक अवकाशों की अधिसूचना जारी, जन्माष्टमी भी राज्य अवकाश के रूप में घोषित

Read More टीकाराम जूली ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- मोदी के दौरों से राजस्थान की जनता को कुछ नहीं मिलता

Read More खेल विभाग ने महिला टीम के मामले में खेल परिषद से मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट : सीएम की फटकार, उच्चस्तर पर समाधान की कोशिश 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा