जल जीवन मिशन 2.0 के लिए राजस्थान को मिलेंगे 3 हजार करोड़, केंद्र से अनुदान समय पर जारी करने पर चर्चा
लंबित राशि जारी करने का मुद्दा भी उठाया गया
जयपुर। राजस्थान में जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने और पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अशोक के. मीना से मुलाकात की। सीजीओ परिसर में हुई बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने राजस्थान के लिए मिशन के तहत 3 हजार करोड़ रुपये का अनुदान समय पर जारी करने का विषय उठाया।
उन्होंने योजनाओं के आंकड़ों का समयबद्ध मिलान करने और योजनावार आंकड़ों के समन्वय के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत समेकित प्रस्ताव पर भी चर्चा की। इसके अलावा जल जीवन मिशन 1.0 और 2.0 के बीच मार्च 2024 से मार्च 2026 की अवधि में हुए व्यय से संबंधित लंबित राशि जारी करने का मुद्दा भी उठाया गया। मुख्य सचिव ने बैठक में हुई चर्चा को सकारात्मक बताया। केंद्र से अनुदान समय पर मिलने और व्यय के आंकड़ों का मिलान होने से प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Comment List