आरबीआई ने एनसीसी कैडेट्स को डिजिटल लेनदेन के लिए किया प्रेरित

सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना की

आरबीआई ने एनसीसी कैडेट्स को डिजिटल लेनदेन के लिए किया प्रेरित
वीन नंबियार ने कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण के दौरान वित्तीय साक्षरता की अवधारणा, वित्तीय अनुशासन एवं वित्तीय समावेशन की आवश्यकता पर बात करते हुए सभी प्रतिभागियों को लेनदेन के लिए डिजिटल साधनों के अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। 

जयपुर। भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर की ओर से एनसीसी कॉम्प्लेक्स में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर के क्षेत्रीय निदेशक नवीन नंबियार, एनसीसी राजस्थान के निदेशक कर्नल जितेंद्रय भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर के उपमहाप्रबंधक विकास अग्रवाल एवं डॉ. मुकेश कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी एनसीसी कॉम्प्लेक्स जयपुर के अन्य अधिकारी गण एवं राजस्थान के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों की लगभग दौ सौ एनसीसी गर्ल कैडेट उपस्थित रहे। नवीन नंबियार ने कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण के दौरान वित्तीय साक्षरता की अवधारणा, वित्तीय अनुशासन एवं वित्तीय समावेशन की आवश्यकता पर बात करते हुए सभी प्रतिभागियों को लेनदेन के लिए डिजिटल साधनों के अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। 

इसके बाद सभी प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता के महत्व, डिजिटल धोखाधड़ी एवं इनसे बचने के उपाय, आरबीआई द्वारा हाल ही में लाँच की गई विभिन्न सुविधाओं से एक सत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया। जिसके बाद एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना की। 

Tags: ncc

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सपनों की उड़ान अब 2 अक्टूबर को, युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सपनों की उड़ान अब 2 अक्टूबर को, युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
‘जन सेवा हो प्रभु सेवा’ अभियान के तहत प्रस्तावित ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम अब 2 अक्टूबर को दोपहर...
2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने एमडीआर के विरोध में किया देशव्यापी आह्वान
'सबकी योजना, सबका विकास' थीम पर जन योजना अभियान 2026-27 की शुरुआत, गांधी जयंती पर देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
असर खबर का : हाईवे किनारे शुरू हुआ सौंदर्यीकरण कार्य, झाड़ियों और कंटीले बबूल की सफाई शुरू
सीएचसी की सफाई व्यवस्था बदहाल, दीवारों पर पान-गुटखे की पीक और वार्डों में घूम रहे आवारा श्वान
रणथम्भौर में नए पर्यटन सत्र का आगाज : पहले दिन ही बाघ के दीदार, देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों में दिखा उत्साह
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य भवन में रक्तदान शिविर, आईएएस अविचल चतुर्वेदी ने किया रक्तदान