दिलचस्प हुआ RCA का चुनावी दंगल : आज होगा फैसला, धनंजय-बृजकिशोर में अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला

पराक्रम-पवन ने मैदान छोड़ा

दिलचस्प हुआ RCA का चुनावी दंगल : आज होगा फैसला, धनंजय-बृजकिशोर में अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) चुनाव में भाजपा से जुड़े दो खेमों के बीच सीधा मुकाबला। अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह खींवसर और बृजकिशोर उपाध्याय आमने-सामने। उपाध्यक्ष पद पर मोहित यादव और रतन सिंह भिड़ेंगे। कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर भी सीधा मुकाबला।

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) का चुनावी दंगल अब सत्ताधारी भाजपा के ही दो खेमों के बीच सीधा मुकाबला बन गया है। नाम वापसी के आखिरी समय तक चली रूठों को मनाने की कवायद के बाद तस्वीर बिलकुल साफ हो गई। अध्यक्ष पद पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर और बृजकिशोर उपाध्याय आमने-सामने होंगे। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. मोहित जसवंत यादव और रतन सिंह के बीच मुकाबला होगा। मोहित यादव ने सचिव पद के लिए भी नामांकन किया है, जहां उनके सामने पिंकेश जैन हैं। कोषाध्यक्ष पद पर सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी और विष्णु अग्रवाल, संयुक्त सचिव पद पर विनोद सहारण और राजेश सारस्वत तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए अरिष्ट सिंघवी और धर्मवीर सिंह के बीच सीधी टक्कर होगी। ऐसे में मंगलवार को होने वाला चुनाव खासा दिलचस्प हो गया है।

11 बजे एजीएम, 11.30 से मतदान :

आरसीए एकेडमी में मंगलवार सुबह 11 बजे से एजीएम होगी। इसके बाद सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक मतदान होगा। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी ए.के. पांडे ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पराक्रम-पवन ने मैदान छोड़ा :

Read More पुरानी रंजिश का वीडियो हटाने की बात को लेकर युवक का अपहरण कर की थी हत्या, 5 गिरफ्तार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने अध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस ले लिया। उनके साथ उनके गुट के अन्य उम्मीदवारों ने भी नाम वापस लिए। वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर ने उपाध्यक्ष पद से नामांकन वापस ले लिया। हालांकि पराक्रम खेमे से नामांकन करने वाले रतन सिंह और धर्मवीर सिंह चुनाव मैदान में बने हुए हैं। पराक्रम सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी दबाव में नाम वापस नहीं लिया है। उन्होंने बृजकिशोर उपाध्याय को समर्थन देने की बात कही। उनका कहना था कि वे पार्टी के फैसले के खिलाफ नहीं जा सकते।

Read More दिया कुमारी ने ग्रीन फिट हाफ मैराथन सीजन-तृतीय को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

धनंजय-आशीष-मोहित की तिकड़ी पर नजर :

Read More नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं

चुनाव में राजनीतिक परिवारों से जुड़े तीन नामों की भी चर्चा है। भाजपा नेताओं की युवा पीढ़ी धनंजय सिंह, आशीष तिवाड़ी और मोहित यादव ने मैदान में डटकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया। मंगलवार को इन तीनों के प्रदर्शन पर भी निगाहें रहेंगी। चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की और से 33 नामांकन भरे गए थे। आज 18 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। अब 6 पदों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार