सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों को मिलेगा 5 फीसदी अतिरिक्त भत्ता, 70 वर्ष की आयु पर देय होगा लाभ, 1 अप्रैल से होगा प्रभावी

17 विभागों के राजसेवकों के निलंबन का मामला

सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों को मिलेगा 5 फीसदी अतिरिक्त भत्ता, 70 वर्ष की आयु पर देय होगा लाभ, 1 अप्रैल से होगा प्रभावी

करीब 17 विभागों के अनुशासनात्मक कार्रवाई से संबंधित राजसेवकों के निलंबन और बहाली से जुड़े प्रकरणों पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय होगा।

जयपुर। राज्य सरकार ने न्यायिक अधिकारियों सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों और उनके परिवार के पेंशनभोगियों के लिए अतिरिक्त राहत देने का निर्णय किया है। वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार 70 वर्ष की आयु पूरी करने पर इन पेंशनभोगियों को उनके मूल पेंशन-परिवार पेंशन पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त भत्ता प्रदान किया जाएगा। यह अतिरिक्त भत्ता 70 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद से 75 वर्ष की आयु तक दिया जाएगा। हालांकि इस भत्ते पर महंगाई राहत का भुगतान नहीं किया जाएगा। यह निर्णय राज्य सरकार की ओर से न्यायिक अधिकारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता और सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। यह आदेश एक अप्रेल 2025 से प्रभावी होगा।

बहाली का आज होगा फैसला
17 विभागों के राजसेवकों के निलंबन का मामला
करीब 17 विभागों के अनुशासनात्मक कार्रवाई से संबंधित राजसेवकों के निलंबन और बहाली से जुड़े प्रकरणों पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय होगा। मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में शाम को 4 बजे प्रस्ताव बैठक में इन मामलों में संबंधित विभागों की ओर से निलंबन या बहाली के संबंध में की गई टिप्पणियां और अनुशंसाएं शामिल हैं। बैठक में जल संसाधन, सामाजिक न्याय, गृह, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, राजस्व, चिकित्सा, यूडीएच, सहकारिता, आयोजना, स्कूल शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पंचायतीराज, श्रम, कृषि और महिला एवं बाल विकास विभागों के सचिव भाग लेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं