जयपुर में गुजराती गैंग द्वारा चैन स्नैचिंग का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक चैन और ऑटो बरामद

वैशाली नगर थाना क्षेत्र में वारदात

जयपुर में गुजराती गैंग द्वारा चैन स्नैचिंग का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक चैन और ऑटो बरामद

सीएसटी (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने वैशाली नगर थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए गुजराती गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है

जयपुर। सीएसटी (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने वैशाली नगर थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए गुजराती गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राहुल परमार, सन्नी धीरज, धनजी उर्फ राजू और हिरल परमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक सोने की चैन और वारदात में प्रयुक्त एक ऑटो RJ14-PG-7259 भी बरामद किया है।

कार्रवाई में सीएसटी टीम की अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में सीएसटी टीम के कानि. मनोज कुमार और विशाल सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस उपायुक्त (अपराध)  कुन्दन कंवरिया के निर्देशन और एडीसीपी रिछपाल  सिंह के नेतृत्व में यह सफलता हासिल हुई।

वारदात का तरीका
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर महिलाओं को कम किराए का लालच देकर ऑटो में बैठाते थे। फिर सुनसान रास्तों में चलते समय ध्यान भटकाकर पहले से सवार गुजाराती गैंग के सदस्य महिला के गहने (विशेष रूप से चैन) तोड़कर फरार हो जाते थे। अगर महिला ने विरोध किया तो बहाना बनाकर सवारी के बीच रास्ते में ही उतार दिया जाता था।

आरोपियों का कबूलनामा
गिरफ्तार आरोपी राहुल परमार ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और इसी कारण से अपराध करने लगा। उसकी पत्नी हिरल भी वारदात में उसका सहयोग करती थी। हिरल महिलाओं का ध्यान भटकाने और सही समय पर गहना तोड़ने में मदद करती थी।

Read More सिंचाई के दौरान खेतों के रास्ते में भरा पानी, किसानों को हो रही परेशानी

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
राहुल परमार पुत्र जीना भाई (उम्र 25 वर्ष)
सन्नी उर्फ धीरज (उम्र 25 वर्ष)
धनजी उर्फ राजू पुत्र आयाराम (उम्र 45 वर्ष)
हिरल पत्नी राहुल परमार (उम्र 23 वर्ष)
सभी आरोपी मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रकरण संख्या 126/2025 धारा 305(बी) व 3/6 बीएलएसएस के तहत मामला दर्ज किया है।

Read More फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता : दोनों ईनामी बदमाश रवि मेहरा व राहुल टांटिया गिरफ्तार, पहाड़ियों में घेराबंदी कर दबोचे

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त