सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट

अधूरी सड़क सुविधाओं में सुधार होगा

सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मजबूत सड़कें गांवों, बाजारों और शहरों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ती हैं। राज्य सरकार नॉन-पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के कायाकल्प पर तेजी से काम कर रही। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुरक्षित व सुविधाजनक होगा और लोगों की बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मजबूत सड़कें केवल आवागमन को सुगम नहीं बनातीं, बल्कि गांवों, बाजारों और शहरों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाती हैं। इसी सोच के साथ राज्य सरकार प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मजबूत और बेहतर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नॉन-पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के कायाकल्प से वर्षों से खराब या अधूरी सड़क सुविधाओं में सुधार होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा तथा लोगों को बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य सड़क संपर्क को बेहतर बनाकर विकास की गति को प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाना है। सड़कों के सुधार से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क तंत्र राजस्थान के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्रांस: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन उग्र, 1,000 से ज़्यादा लोग घायल फ्रांस: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन उग्र, 1,000 से ज़्यादा लोग घायल
फ्रांस में पढ़ाई के भारी बोझ, शिक्षकों की कमी और खराब बुनियादी ढांचे के खिलाफ हाई स्कूल छात्रों का प्रदर्शन...
निर्वाचन सदन मार्च के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा
‘Voice Of Gen - Z & Alpha’ : जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक पदों के लिए शिक्षा की अनिवार्यता क्यों नहीं?
अब सहा नहीं जाता किडनी डलवा दो साहब
जयपुर में ASI 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप : ACB ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला
सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव