रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक

फेमिना मिस इंडिया से मिस यूनिवर्स इंडिया तक राजस्थान की प्रतिभाओं ने छुआ शिखर

रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक

राजस्थान की बेटियां आज ब्यूटी पेजेंट्स की दुनिया में सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, मेहनत और आधुनिक सोच की पहचान बन चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया, मिस यूनिवर्स इंडिया जैसे राष्ट्रीय मंचों पर राज्य की प्रतिभाओं ने लगातार मजबूत उपस्थिति दर्ज करा देश और दुनिया में पहचान बनाई।

जयपुर। राजस्थान की बेटियां आज ब्यूटी पेजेंट्स की दुनिया में सिर्फ  सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, मेहनत और आधुनिक सोच की पहचान बन चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया, मिस यूनिवर्स इंडिया जैसे राष्ट्रीय मंचों पर राज्य की प्रतिभाओं ने लगातार  मजबूत उपस्थिति दर्ज करा देश और दुनिया में पहचान बनाई है। पिछले कुछ वषार्ें में कई प्रतिभाशाली युवतियों ने न केवल नेशनल टाइटल जीते हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी छाप छोड़ी है। यह सफलता संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की कहानी है।

नंदिनी गुप्ता
कोटा की नंदिनी गुप्ता ने 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रचा। इसके अलावा उन्होंने मिस वर्ल्ड मंच पर टॉप 20 में जगह बनाकर राजस्थान का गौरव बढ़ाया। उनकी सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन चुकी है। 

सुमन राव
राजसमंद की सुमन राव ने 2019 में मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मिस वर्ल्ड में थर्ड रनर-अप बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। वे राजस्थान की सबसे बड़ी ग्लोबल उपलब्धियों में शामिल हैं। 

रुबल शेखावत
जयपुर की रुबल शेखावत ने 2022 में मिस इंडिया के फर्स्ट रनर-अप बनकर यह साबित किया कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

Read More बिजली के तारों पर झूल रहे पेड़, हर समय हादसों का अंदेशा

अरूणा बेनीवाल
2020 के फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में पहुंची जयपुर की अरूणा बेनीवाल वर्तमान में फिल्मों में काम कर रही है। अरूणा भी मॉड्लिंग की दूनिया में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।  

Read More सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राजस्थान में बनेंगे डॉग शेल्टर्स, सुरक्षा और संरक्षण होगा सुनिश्चित

आत्मनिर्भरता का संदेश दे रहीं बेटिंयां
राजस्थान की बेटियां आज ब्यूटी पेजेंट्स के माध्यम से केवल ग्लैमर नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दे रही हैं। सांस्कृतिक जड़ों को संजोए हुए ये युवा चेहरे वैश्विक मंच पर भारत की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।
-योगेश मिश्रा (आयोजक, मिस राजस्थान)

Read More संशोधित PKC-ERCP परियोजना में तेजी, चंबल जलसेतु के 3000 पाइलों का कार्य पूरा 

उभरती प्रतिभाएंनई उम्मीदें
श्रीगंगानगर की मणिका विश्वकर्मा ने 2025 में मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी पहुंच बनाई। वे नई पीढ़ी की महत्वाकांक्षा और सपनों की प्रतीक हैं। मिस राजस्थान तरुशी राय 2026 के मिस इंडिया के फाइनल में पहुंच गई है। इसके अलावा पीहू, परिधि शर्मा, तमन्ना जैसी युवा प्रतिभाओं ने हालिया फेमिना मिस इंडिया में टॉप फाइनल तक पहुंचकर राजस्थान की नई ताकत दिखाई।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन