जयपुर के बड़ी चौपड़ पर सर्व समाज विशाल प्रदर्शन, व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर दिया धरना

जयपुर के बड़ी चौपड़ पर सर्व समाज विशाल प्रदर्शन, व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर दिया धरना
जयपुर में युवक की पीट पीटकर हत्या के मामले को साम्प्रदायिक रंग देने के विरोध में बुधवार को जयपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सर्व समाज के लोगों ने सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक विशाल धरना देकर प्रदर्शन किया।

जयपुर। जयपुर में युवक की पीट पीटकर हत्या के मामले को साम्प्रदायिक रंग देने के विरोध में बुधवार को जयपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सर्व समाज के लोगों ने सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक विशाल धरना देकर प्रदर्शन किया।

धरने में बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद समेत अनेक हिन्दू वादी संगठनों के साथ व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अपने साथ होने वाली लूट की घटना का शांति पूर्वक तरीके से विरोध जताया। रामधुनी के साथ सबने संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया। लोगों ने जय श्रीराम, वंदे मातरम, भारत माता की जय, आवाज दो हम एक हैं, मोदी-मोदी के नारे लगाए। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा ही व्यापारियों का सम्मान यही है जयपुर की पहचान लिखी जैसी सैकड़ों तख्तियां दिखाई।

व्यापारियों ने कहा 30 सितंबर को रामगंज क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर कर हत्या के बाद कुछ उत्पाती लोग जौहरी बाजार होते हुए कटला बाजार में घुस गए थे और लूटपाट, दुकानों में तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की थी। ये जयपुर की जनता सहन नहीं करेगी।

धरने में संत महंतों के साथ राजसमंद सांसद दीया कुमारी, सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री डॉ अरूण चतुर्वेदी, विधायक कालीचरण सराफ, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व विधायक कैलाश वर्मा सहित अन्य भाजपा नेता एवं पुरूष, महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

Read More पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची

Post Comment

Comment List

Latest News

टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने BPSC TRE-4 के लिए 886 नई पूरक रिक्तियों की अधियाचना आयोग को भेजने...
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध
निकाय चुनाव ड्यूटी से सचिवालय कर्मियों को मुक्त रखने के निर्देश, कलेक्टर को लिखा पत्र
डिजिटल भुगतान क्रांति में बदलाव लाने वाली ताकत है यूपीआई : इसकी पहुंच हर भारतीय के लिए गर्व की बात, UPI को लेकर और क्या-क्या बोले मोदी……..
राजस्थान के बांधों में 56.72 फीसदी पानी, पिछले साल से 23.73 प्रतिशत कम
बजट और नियमों के पेंच में उलझी एमबीएस नर्सिंग कॉलेज छात्राओं की सुविधाएं
विकास के दावों की हकीकत : शहर के बीच बसे गांव जैसे हालात, मूलभूत सुविधाओं को तरसे वार्डवासी