सवाईमाधोपुर नगर परिषद सभापति पद का कार्यकाल 60 दिवस बढ़ाया, डीएलबी निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव ने जारी किया आदेश
सांवरिया को 60 दिनों की अवधि के लिए सभापति पद का कार्यभार दिया गया था
सवाईमाधोपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 55 के सदस्य जयप्रकाश सांवरिया को सभापति पद का कार्यकाल 60 दिन के लिए बढ़ा दिया है
जयपुर। सवाईमाधोपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 55 के सदस्य जयप्रकाश सांवरिया को सभापति पद का कार्यकाल 60 दिन के लिए बढ़ा दिया है। यह निर्णय राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 50 (1) (iv) (क) के तहत लिया गया है।
पूर्व में जारी आदेश के अनुसार सांवरिया को 60 दिनों की अवधि के लिए सभापति पद का कार्यभार दिया गया था। अब इस आदेश को संशोधित करते हुए राज्य सरकार ने 60 दिवस की अवधि या अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। डीएलबी निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इन्द्रजीत सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Mar 2026 16:10:14
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 12 मार्च को पुलिस मुख्यालय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विशेष ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम...

Comment List