लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी

सोने के कान के टॉप्स और नाक की बाली उतरवाकर छीन ली

लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी

शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के यारलीपुरा निवासी दौलत गुर्जर (28) के ने अपनी दादी फूमा देवी के साथ हुई लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार सुबह फूमा देवी शीतला माता मंदिर गई थीं। घर छोड़ने के बहाने एक अज्ञात आदमी ने उन्हें बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने बैठाया।

जयपुर। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के यारलीपुरा निवासी दौलत गुर्जर (28) के ने अपनी दादी फूमा देवी के साथ हुई लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार सुबह फूमा देवी शीतला माता मंदिर गई थीं। घर छोड़ने के बहाने एक अज्ञात आदमी ने उन्हें बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने बैठाया। दोपहर करीब 12:45 बजे टोंक रोड पुलिया के नीचे सुनसान स्थान पर बाइक रोककर बदमाश ने बुजुर्ग महिला को जान से मारने की धमकी देकर उनके सोने के कान के टॉप्स और नाक की बाली उतरवाकर छीन ली।

जैसे-तैसे घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू की है तथा वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है। आरोपी की तलाश जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान