वाहनों पर औचक कार्रवाई के लिए आरटीओ में बनाई एसईटी 

अधोहस्ताक्षरकर्ता की ओर से कार्य आवंटित किए जाएंगे

वाहनों पर औचक कार्रवाई के लिए आरटीओ में बनाई एसईटी 

औचक कार्रवाई के लिए जयपुर आरटीओ की ओर से स्पेशल इनफोर्समेंट टीम (एसईटी) बनाई है। यह टीम प्रतिदिन की जाने वाली कार्रवाई से आरटीओ को अवगत कराएगी। 

जयपुर। राजस्थान पुलिस के जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से अपराधियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) की तर्ज पर वाहनों पर औचक कार्रवाई के लिए जयपुर आरटीओ की ओर से स्पेशल इनफोर्समेंट टीम (एसईटी) बनाई है। यह टीम प्रतिदिन की जाने वाली कार्रवाई से आरटीओ को अवगत कराएगी। 

जानकारी के अनुसार उक्त विशेष प्रवर्तन दल प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जयपुर.प्रथम के निर्देशन में कार्य सपादित करेंगे एवं प्रतिदिन की जाने वाली कार्रवाई की रिपोर्ट से अवगत कराएंगे। विशेष जांच दल की ओर से की जाने वाली कार्रवाई अत्यंत संवेदनशील एवं गोपनीय होने के कारण दल को प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरकर्ता की ओर से कार्य आवंटित किए जाएंगे।

यह कार्य करेगी टीम
यह टीम फ्लाइंग स्क्कवार्ड की प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई कर मामलों की जांच करने, राजस्व रिसाव रोकने, मुख्यालय व आरटीओ कार्यालय को प्राप्त शिकायतों की जांच, ट्रांसपोर्टर की ओर से की जा रही संगठित चोरी पर नियंत्रण करने, बकाया राजस्व वसूली करने, गोपनीय कार्रवाई करने, निजी विद्यालयों-कोचिंग संस्थानों की बालवाहिनियों के परिमट, फिटनेस संबंधित नियमित जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने, फील्ड में व्याप्त विसंगतियों के बारे में मुख्यालय को इनपुट प्रदान करने, व्यावसायिक संस्थानों में लगे वाहनों की परमिट, फिटनेस कर जमा एवं अन्य दस्तावेजों की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने, कार बाजारों का औचक निरीक्षण कर तथा अन्य राज्यों में पंजीकृत बाहनों का लम्बे समय से राज्य में बिना टैक्स जमा किए वाहन संचालन करने की स्थिति में उक्त वाहनों से राजस्व का परीक्षण कर एवं उनसे राजस्व वसूली की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने सहित अन्य कार्य करेगी।

राजस्थान पुलिस की जिला स्पेशल टीम की तर्ज पर अब आरटीओ में भी एसईटी टीम बनाई गई है। यह टीम राजस्व रिसाव रोकने, चैकिंग अभियान चलाने सहित अन्य कार्य करेगी। 
- राजेन्द्र सिंह शेखावत, आरटीओ-प्रथम

Read More एमेज़ॉन पर 1000 रुपये से कम मूल्य के प्रोडक्ट्स पर जीरो रेफरल फीस से जयपुर के सैलर्स को मिली रफ्तार

 

Read More एयर इंडिया का एक विमान पिछले करीब 30 घंटे से जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा : लैंडिंग के बाद आई थी तकनीकी खराबी, खराब पार्ट को बदलने की प्रक्रिया जारी

Tags: action

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल