सप्तम वित्त आयोग की बैठक : ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने का मकसद, आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने लिए प्रतिनिधियों से सुझाव

विकास कार्यों में तेजी लाने पर विस्तृत चर्चा

सप्तम वित्त आयोग की बैठक : ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने का मकसद, आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने लिए प्रतिनिधियों से सुझाव
सप्तम राज्य वित्त आयोग की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ राज्य स्तरीय बैठक आयोजित। अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में ग्रामीण निकायों की वित्तीय स्थिति और विकास पर चर्चा। प्रतिनिधियों ने कर हिस्सेदारी, अनुदान, जल संरक्षण और महिला समूहों के लिए सहायता बढ़ाने की मांग रखी।

जयपुर। राजस्थान के सप्तम राज्य वित्त आयोग की पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ राज्य स्तरीय संवाद, पंचायती राज सभागार, शासन सचिवालय में आयोजित किया गया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीण स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति, संसाधनों के बेहतर उपयोग और विकास कार्यों में तेजी लाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

Read More श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के सप्तम पाटोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने दिया समरसता एवं सनातन संस्कृति का संदेश

बैठक में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से पंचायतों को राज्य सरकार के कर राजस्व में उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने, स्वयं के स्रोतों से राजस्व संग्रह को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे जैसे सड़क, पानी, स्वच्छता और डिजिटल सुविधाओं के लिए अतिरिक्त अनुदान की मांग की। कई प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, कृषि आधारित उद्यमिता और महिला स्व-सहायता समूहों को वित्तीय सहायता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, पंचायत स्तर पर क्षमता निर्माण प्रशिक्षण, पारदर्शी लेखा-जोखा प्रणाली और 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप फंड ट्रांसफर में आसानी की मांग रखी गई।

 

कुछ प्रतिनिधियों ने छोटे गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों में संसाधनों की कमी का मुद्दा उठाते हुए समान विकास पर बल दिया। आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह संवाद अत्यंत उपयोगी रहा। प्रतिनिधियों के सुझावों को आयोग गंभीरता से लेगा और रिपोर्ट तैयार करते समय इन्हें शामिल किया जाएगा। चतुर्वेदी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की जड़ हैं।

Read More जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेगी, रेलवे ने जारी की सूचना

 

Read More बारिश से थमा PKC-ERCP का काम, रामगढ़ और महलपुर बैराज का निर्माण दो माह रहेगा बंद

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर