SI पेपर लीक : ट्रेनी एसआई आरपीए से गिरफ्तार, नौ जून तक रिमाण्ड पर

कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपितों ने लिया विजेन्द्र को नाम 

SI पेपर लीक : ट्रेनी एसआई आरपीए से गिरफ्तार, नौ जून तक रिमाण्ड पर

एसओजी की गुरुवार को हुई कार्रवाई में एसआई भर्ती पेपर लीक मामलेमें आरोपित पुरुषोत्तम दाधीच 35, संदीप कुमार लाटा 42 और कुदन कुमार पण्ड्या को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने उपनिरीक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में प्रशिणरत एक एसआई को शनिवार को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश कर नौ जून तक का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। एडीजी वीके सिंह ने बताया कि एसओजी ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी पुरुषोत्तम, संदीप और कुंदन से की पूछताछ के आधार पर आगे कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षणरत उपनिरीक्षक विजेंद्र जोशी (30) गांव यालसर बलारा, सीकर हाल प्रशिक्षु उपनिरीक्षक इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी जयपुर को गिरफ्तार किया है। जयपुर स्थित आरपीए में चल रही इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी में एसआई विजेन्द्र को ट्रेनिंग लेते गिरफ्तार किया। 

कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपितों ने लिया विजेन्द्र को नाम 
एसओजी की गुरुवार को हुई कार्रवाई में एसआई भर्ती पेपर लीक मामलेमें आरोपित पुरुषोत्तम दाधीच 35, संदीप कुमार लाटा 42 और कुदन कुमार पण्ड्या को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में जब तीनों आरोपितों सें पूछताछ की गई तो विजेन्द्र जोशी का नाम सामने आया। आरोपितों से और भी खुलासे होने की सम्भावना है जिस पर पूछताछ जारी है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल