छह दिवसीय शिविर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, भवानी निकेतन में 3 से 8 जून तक आयोजित होने वाले शिविर की वॉलंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारियां

2 लाख स्क्वायर फीट एरिया में बना पंडाल

छह दिवसीय शिविर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, भवानी निकेतन में 3 से 8 जून तक आयोजित होने वाले शिविर की वॉलंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारियां
सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से 3 से 8 जून तक भवानी निकेतन में आयोजित होने वाले शिविर के लिए आयोजन समिति के सदस्यों ने शिविर स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जयपुर। सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से 3 से 8 जून तक भवानी निकेतन में आयोजित होने वाले शिविर के लिए आयोजन समिति के सदस्यों ने शिविर स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही यहां की सुचारु व्यवस्था देख रहें वॉलिंटियर्स से शिविर के बारे में भी जानकारी लेने के साथ ही आने वाले साधकों की सुव्यवस्था के लिए सभी को विशेष निर्देश दिए। इस दौरान शिविर से पूर्व ही लोगों में रजिस्ट्रेशन के लिए भारी उत्साह दिखा। शिविर के प्रणेता परम आलयजी की मुख्य प्रशिक्षिका गार्गी मां रविवार को अपनी टीम के साथ इंदौर से जयपुर पहुंचीं। वह शरीर, मन और चेतना को विकसित करने वाले शिविर के पहले दिन सभी को विशेष रूप से संबोधित करेंगी। शिविर का संचालन देख रहे संजय माहेश्वरी, अजय मित्तल, कमल सोमानी, नरेंद्र बैद, आलोक तिजारिया, विवेक लड्ढा, प्रमोद मालपानी, राजेश नागपाल सहित प्रमुख लोगों ने आयोजन स्थल पर मंच और साधकों के लिए विशेष रूप से बनाए गए पांड़ाल को अंतिम रूप देने में अपना मार्गदर्शन दिया। 

2 लाख स्क्वायर फीट एरिया में बना पंडाल :

आयोजन स्थल पर पहुंचे लगभग दो हजार वॉलिंटियर्स को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई है, जिससे शिविर में सभी काम व्यवस्थित और सुचारू रूप से हो सकें। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया लगभग 2 लाख स्क्वायर फीट एरिया के पंडाल बनाया गया है। उन्होंने बताया रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब केवल विशेष परिस्थितियों में ही शिविर स्थल पर रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी जाएगी। इस बार एसी टॉयलेट बसों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इन विशेष बसों को दिल्ली से मंगवाया गया है, जिससे शिविर में आने वाले लोगों को सुविधाएं शिविर स्थल पर ही मिल सके। इसी के साथ साधकों की सुविधा के लिए चार विशेष डोम भी बनाए गए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...
कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर